क्या आप भी हर बार कपड़े पहनने के बाद उन्हें सीधे वॉशिंग मशीन (washing machine) में डाल देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपके पसंदीदा कपड़ों की उम्र कम कर सकती है। लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा धुलाई से कपड़ों का रंग, फिटिंग और फैब्रिक खराब हो सकता है, साथ ही पानी, बिजली और डिटर्जेंट की भी गैर जरुरी खर्च होता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन-से कपड़े हैं जिन्हें हर बार पहनने के बाद धोने की जरूरत नहीं होती और जिन्हें 2–3 बार पहनने के बाद ही साफ करना बेहतर माना जाता है:
Formal Pants and Trousers (फॉर्मल पैंट और ट्राउजर)
ऑफिस (office) या मीटिंग (meetings) में पहने जाने वाले ट्राउजर और ड्रेस पैंट रोजाना धोने की जरूरत नहीं होती। बार-बार वॉश करने से इनकी क्रीज, फिटिंग और फिनिशिंग खराब हो सकती है। यदि कपड़े साफ हैं और उन पर दाग नहीं लगे हैं, तो इन्हें 5–10 बार पहनने के बाद साफ किया जा सकता है।
Sweaters and Cardigans (स्वेटर और कार्डिगन)
स्वेटर और कार्डिगन अक्सर टी-शर्ट या शर्ट के ऊपर पहने जाते हैं, इसलिए ये सीधे स्किन के कांटेक्ट में कम आते हैं। इसी वजह से इनमें जल्दी गंदगी या पसीना नहीं लगता। इन्हें हर बार धोने की बजाय हवा में कुछ देर टांग देना भी काफी होता है। सामान्य तौर पर 5–7 बार पहनने के बाद इन्हें धोना सही माना जाता है।
Jackets and Blazers (जैकेट और ब्लेजर)
जैकेट और ब्लेजर भी बाहरी लेयर के कपड़े होते हैं, इसलिए इन्हें हर इस्तेमाल के बाद वॉश करने की जरूरत नहीं पड़ती। ज्यादा धुलाई से इनके फैब्रिक (fabric), शेप और स्टाइल पर असर पड़ सकता है। अगर कोई दाग न हो, तो इन्हें कई बार पहनने के बाद या सीजन खत्म होने पर ड्राई क्लीन या साफ कराना ठीक रहता है।
Avoid Washing Jeans Frequently (जींस को बार-बार धोने से बचें)
डेनिम (Denim) का कपड़ा काफी मजबूत होता है और यह रेगुलर कपड़ों की तुलना में जल्दी खराब नहीं होता। अगर जींस पर दाग नहीं हैं और उसमें किसी तरह की बदबू नहीं आ रही है, तो हर बार पहनने के बाद उसे धोना जरूरी नहीं है। जरूरत से ज्यादा धुलाई करने से उसका रंग फीका पड़ सकता है और फैब्रिक की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है। आमतौर पर 4–6 बार पहनने के बाद इसे धोना बेहतर माना जाता है।
Night Suits or Pajamas (नाइट सूट या पायजामा)
अगर आप सोने से पहले नहाते हैं और रात में ज्यादा पसीना नहीं आता, तो नाइट सूट को रोज धोने की जरूरत नहीं होती। इसे 3–4 बार पहनने के बाद धोना ठीक माना जाता है। लेकिन गर्मियों में ज्यादा पसीना आने पर इसे जल्दी धोना बेहतर रहेगा।
Bra Care is Also Important (ब्रा की देखभाल भी जरूरी)
ब्रा को हर बार धोने से उसका इलास्टिक और शेप जल्दी ढीला पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सामान्य स्थिति में 3–4 बार पहनने के बाद इसे धोना ठीक रहता है। अगर ज्यादा पसीना आया हो या लंबे समय तक पहना हो, तो इसे पहले भी साफ किया जा सकता है।