जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, बाजार में नींबू की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। हर घर में ठंडा-ठंडा नींबू पानी पीने की चाहत बढ़ जाती है, लेकिन महंगे दाम और नींबू का जल्दी खराब होना अक्सर परेशानी बन जाता है। ऐसे में थोड़ी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप पूरे सीजन ताजा नींबू का रस आसानी से स्टोर कर सकते हैं। बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुलाबाई बताती हैं कि नींबू का रस स्टोर करना मुश्किल नहीं है, बस साफ-सफाई और सही स्टोरेज प्रक्रिया का ध्यान रखना जरूरी है।
चाहे आप इसे धूप में रखें, शक्कर मिलाकर टिकाऊ बनाएं या स्टोर करते समय नमी और गंदगी से बचाएं, इन छोटे-छोटे कदमों से रस लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इस तरह आप गर्मी में रोजाना ताजगी से भरा नींबू पानी बिना किसी झंझट के पी सकते हैं।
सबसे पहले ध्यान दें कि नींबू बिना दाग वाला हो। इन्हें काटकर सांचे की मदद से प्लास्टिक के बर्तन में रस निकाल लें। अब इसे छानकर साफ कांच की बरनी में भर दें। इस बरनी को रोजाना 5–6 घंटे धूप में रखें। लगातार 15 दिन ऐसा करने पर ये रस 3–4 महीने तक खराब नहीं होता।
रस निकालने के बाद इसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर अच्छे से घोल लें। फिर इसे साफ और सूखी कांच की बरनी में स्टोर करें। साथ ही धूप में रखने की प्रक्रिया भी जारी रखें। इस तरीके से रस का स्वाद और ताजगी दोनों लंबे समय तक बनी रहती है।
स्टोर करते समय दो बातों का खास ख्याल रखें:
यदि नमी या पानी रस में चला गया तो ये जल्दी खराब हो सकता है और फंगस भी लग सकती है।
गर्मी में हर रोज ताजा रस का आनंद
एक्सपर्ट का कहना है कि इन तीन आसान तरीकों का पालन करने पर नींबू का रस 4 महीने तक सुरक्षित रहता है। गर्मी में रोज ठंडा-ठंडा नींबू पानी पीने के लिए ये तरीका बेहद काम का है। अब से तैयारी कर लेंगे तो महंगे दामों से भी बचेंगे और घर में हमेशा ताजा रस तैयार रहेगा।