Alia Bhatt: आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का राज क्या लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज में छिपा है? डिटेल में जानिए इसके फायदे

Alia Bhatt: लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और सेलेब्स इसे अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बता रहे हैं। आलिया भट्ट ने भी इसका जिक्र किया है। यह मसाज शरीर को रिलैक्स करने और सूजन कम करने में मदद कर सकती है, इसलिए लोग इसके फायदे जानने को उत्सुक हैं

अपडेटेड May 14, 2026 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज आजकल एक लाइफस्टाइल वेलनेस ट्रेंड बन चुका है।

आजकल सोशल मीडिया पर “लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज” (Lymphatic Drainage Massage) तेजी से चर्चा में है और यह एक नया वेलनेस ट्रेंड बनकर सामने आया है। सेलेब्रिटीज से लेकर फिटनेस और ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स तक इसे अपनी डेली लाइफस्टाइल और सेल्फ-केयर रूटीन का हिस्सा बता रहे हैं। खास बात यह है कि हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बताया कि वह रेड कार्पेट इवेंट से पहले इस मसाज को अपनी ब्यूटी और रिलैक्सेशन रूटीन में शामिल करती हैं। इसके बाद लोगों की जिज्ञासा और बढ़ गई है कि आखिर यह मसाज क्या सच में शरीर के लिए फायदेमंद है या सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा एक ट्रेंड है।

तेज लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के बीच लोग अब ऐसे तरीकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो उन्हें हल्का और रिलैक्स महसूस कराएं। यही वजह है कि यह मसाज लगातार लोकप्रिय होती जा रही है।

क्या है यह खास मसाज?


ये एक बेहद हल्की और सॉफ्ट तकनीक वाली मसाज है, जिसका मकसद शरीर के “लिम्फ सिस्टम” को एक्टिव करना होता है। ये सिस्टम शरीर में जमा एक्सट्रा पानी और वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें किसी तरह का जोरदार दबाव नहीं दिया जाता, बल्कि धीरे-धीरे और हल्के मूवमेंट किए जाते हैं।

कैसे होती है ये मसाज?

इस प्रोसेस में गर्दन, कॉलर बोन, अंडरआर्म और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हल्के हाथों से मूवमेंट किए जाते हैं। थेरेपिस्ट सर्कुलर मोशन और सॉफ्ट स्ट्रोकिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है ताकि शरीर में मौजूद फ्लूइड सही तरीके से मूव कर सके। एक सेशन आमतौर पर 30 से 90 मिनट तक चलता है।

लोगों को क्यों पसंद आ रहा है ये ट्रेंड?

आज की तेज लाइफस्टाइल में लोग स्ट्रेस और थकान से राहत पाने के लिए नए-नए वेलनेस ट्रेंड अपनाते हैं। ये मसाज शरीर को हल्का महसूस कराने, चेहरे की सूजन कम करने और रिलैक्सेशन देने में मदद कर सकती है। इसी वजह से ये खासकर ब्यूटी और फिटनेस के शौकीनों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

क्या ये सच में शरीर को डिटॉक्सकरता है?

डॉक्टरों के अनुसार ये एक गलतफहमी है कि ये मसाज शरीर से टॉक्सिन्स पूरी तरह बाहर निकाल देती है। असल में हमारे शरीर का डिटॉक्स करने का काम लिवर और किडनी करते हैं। इसलिए इसे सिर्फ एक सपोर्टिव वेलनेस थेरेपी माना जाना चाहिए, न कि कोई जादुई इलाज।

किसे रखनी चाहिए सावधानी?

ये मसाज हर किसी के लिए सही नहीं है। जिन लोगों को गंभीर बीमारी, हार्ट प्रॉब्लम, ब्लड क्लॉट या किडनी की समस्या है, उन्हें इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं और सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे लोगों को भी खास ध्यान रखना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ा एक रिलैक्सिंग ट्रेंड

लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज आजकल एक लाइफस्टाइल वेलनेस ट्रेंड बन चुका है। ये शरीर और दिमाग दोनों को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा ही समझना चाहिए, न कि वजन घटाने या “परमानेंट डिटॉक्स” का आसान तरीका। सही डाइट, एक्सरसाइज और नींद के साथ ये बेहतर असर दिखा सकता है।

Toilet cleaning tips: टॉयलेट साफ करने का देसी जुगाड़ वायरल, जानें कैसे बर्फ से चमकेगा कमोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।