हम अक्सर अपने बिस्तर की चादर रोजाना बदलते हैं, ताकि बिस्तर साफ और ताजा बना रहे। लेकिन गद्दे की सफाई पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता। समय के साथ गद्दे पर पसीना, धूल, बाल, खाना-पीना गिरने की वजह से जमी गंदगी और बेक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ये न केवल गद्दे से बदबू आने का कारण बनते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। गंदा गद्दा एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम, अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा घर में रहने वाले माइट्स और बैक्टीरिया भी गद्दे में पनपते हैं, जो परिवार के हर सदस्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
इसलिए गद्दे को समय-समय पर साफ करना बेहद ज़रूरी है। चाहे वो वैक्यूम क्लीनर से सफाई हो या घर पर आसान घरेलू तरीके से दाग हटाना, नियमित सफाई गद्दे की उम्र बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षित रखने में मदद करती है।
बिना धोए गद्दा साफ करने का आसान तरीका
गद्दे को धोने या ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं। होटल्स में अपनाई जाने वाली ट्रिक को घर पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कुछ साधारण घरेलू चीजें जैसे पानी, लिक्विड सोप, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और फैब्रिक सॉफ्टनर।
वैक्यूम क्लीनर से नियमित सफाई
गद्दे को साफ रखने का दूसरा आसान तरीका है वैक्यूम क्लीनिंग। चादर बदलते समय गद्दे को वैक्यूम करें। इससे धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया और माइट्स हट जाते हैं। स्टीम वैक्यूम का इस्तेमाल और भी असरदार होता है।
लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखें
इन तरीकों को अपनाकर आप अपने पुराने गद्दों को भी लंबे समय तक नए और स्वच्छ रख सकते हैं। नियमित देखभाल से गद्दे की सफेदी, रंग और सेहत दोनों बनी रहती हैं।