1. जीत के साथ हार को भी स्वीकार करें
1. जीत के साथ हार को भी स्वीकार करें
विक्रांत की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख यही मिलती है कि जीत का रास्ता हमेशा सीधा और आसान नहीं होता। खुद को कमजोर समझने या अपनी काबिलियत पर शक करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि इस एक्सपीरियंस से क्या सीखा जा सकता है। हार हमें अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का मौका देती है। हर हार के बाद यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि अगली बार क्या बेहतर किया जा सकता है। एक नाकामी का मतलब यह नहीं कि हम सफल नहीं हो सकते।
2. लाइफ में बैलेंस बनाए रखें
पैसा, नाम, शोहरत, सम्मान और सफलता जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन इनमें से कोई भी चीज हमेशा एक जैसी नहीं रहती। जिंदगी में कभी अच्छा समय आता है तो कभी परेशानी भी देखने को मिलता है। विक्रांत के सफर से यह समझ आता है कि जीत मिलने पर बहुत ज्यादा घमंड करने के बजाय जमीन से जुड़े रहना चाहिए। वहीं, जब हालात खराब हों तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मुश्किल समय में धैर्य रखना और यह भरोसा बनाए रखना जरूरी है कि सिचुएशन हमेशा ऐसी नहीं रहेंगी।
3. अपने काम को प्रायोरिटी दें
विक्रांत के सफर से यह भी सीख मिलती है कि हमें दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने काम को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हर किसी का सफर अलग होता है, इसलिए यह सोचने में समय नहीं गंवाना चाहिए कि दूसरा हमसे आगे क्यों है। इसके बजाय अपनी कमियों को समझकर उन पर काम करना ज्यादा जरूरी है। हम जो भी काम करें, उसे पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए। हो सकता है कि शुरुआत में मेहनत का बड़ा नतीजा दिखाई न दे, लेकिन लगातार अच्छा काम करने से धीरे-धीरे पहचान बनती है।
4. हार्ड वर्क और डिसिप्लिन न छोड़ें
जावन में कई बार लगातार कोशिश करने के बाद भी जब जीत नहीं मिलती, तो इंसान का मन हारने लगता है। लेकिन ऐसे समय में ही मेहनत और डिसिप्लिन सबसे ज्यादा काम आते हैं। विक्रांत के सफर से सीख मिलती है कि सिर्फ टैलेंट होना काफी नहीं है। अपनी काबिलियत को सही दिशा देने के लिए लगातार मेहनत, धैर्य और डिसिप्लिन जरूरी है।
5. खुद पर भरोसा रखना सीखें
जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है खुद पर भरोसा। यदि इंसान को अपनी काबिलियत पर ही भरोसा नहीं होगा, तो मुश्किल समय में वह जल्दी हार मान सकता है। विक्रांत की कहानी बताती है कि शुरुआत छोटी होने से मंजिल छोटी नहीं हो जाती। जरूरी यह है कि इंसान अपने फैसलों और मेहनत पर भरोसा रखे।
विक्रांत मैसी के करियर की एक बड़ा अचीवमेंट उनकी फिल्म ‘12th Fail’ रही। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और उन्हें 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। उनका सफर आज भी उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन है, जो मुश्किल हालात के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उनकी कहानी यही सिखाती है कि यदि मेहनत और हिम्मत बनी रहे, तो इंसान धीरे-धीरे अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।