घर में रखा हरा-भरा मनी प्लांट सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि लोग इसे पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली से भी जोड़कर देखते हैं। लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने की वजह से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और बेलों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में लोग महंगे फर्टिलाइजर और कई तरह के उपाय अपनाते हैं, फिर भी पौधे में पहले जैसी चमक नहीं लौटती। अगर आपका मनी प्लांट भी मुरझाया और कमजोर नजर आने लगा है, तो अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
गार्डनिंग एक्सपर्ट ने एक ऐसा आसान घरेलू तरीका बताया है, जिसमें घर में मुफ्त में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके पौधे को फिर से घना, चमकदार और तेजी से बढ़ने वाला बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह उपाय पूरी तरह नेचुरल है और पौधे को बिना किसी नुकसान के नई जान देने में मदद करता है।
घर में मिलने वाली ‘फ्री की चीज’ करेगी कमाल
इस खास उपाय की सबसे जरूरी चीज है एलोवेरा। लगभग हर घर में मिलने वाला एलोवेरा पौधों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नई पत्तियों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इसके लिए एलोवेरा का ताजा जेल निकालना होता है।
पत्तियों को देगा गहरा हरा रंग
इस घरेलू फर्टिलाइजर की दूसरी खास चीज है एप्सम सॉल्ट। इसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों में क्लोरोफिल बढ़ाने में मदद करता है। इससे मनी प्लांट की पत्तियां ज्यादा हरी, चमकदार और हेल्दी दिखने लगती हैं।
ऐसे तैयार करें ‘सीक्रेट प्लांट ड्रिंक’
आधा लीटर पानी में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच एप्सम सॉल्ट डालकर अच्छी तरह घोल लें। अब इस मिश्रण को कुछ घंटों या पूरी रात के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि इसके पोषक तत्व अच्छे से एक्टिव हो जाएं।
तैयार लिक्विड को सूती कपड़े या छन्नी से छान लें। ऐसा करने से एलोवेरा के रेशे स्प्रे बोतल में नहीं फंसेंगे। अब इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें।
एक्सपर्ट के मुताबिक, मनी प्लांट पर ये स्प्रे हमेशा सुबह के समय करना चाहिए। रात में स्प्रे करने से पत्तियां देर तक गीली रहती हैं और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है।
कितने दिनों में दिखेगा असर?
इस नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हर 15–20 दिन में एक बार करें। कुछ ही समय में मनी प्लांट की पत्तियां चमकदार दिखने लगेंगी और उसकी बेलें तेजी से बढ़ने लगेंगी।