Gardening Tips: पीली पत्तियों से परेशान? जानें मनी प्लांट को दोबारा हरा-भरा बनाने के 3 टिप्स

Gardening Tips: मनी प्लांट घर में समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला पौधा माना जाता है। लेकिन जब इसकी पत्तियां पीली पड़ती हैं, तो न सिर्फ पौधे की सुंदरता घटती है बल्कि घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है। आमतौर पर इसका कारण ओवरवाटरिंग या देखभाल में छोटी गलतियां होती हैं

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Gardening tips: सर्दियों में मनी प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने के लिए नीम खली का इस्तेमाल करें

मनी प्लांट को घर में समृद्धि, धन और पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला पौधा माना जाता है। इसकी खूबसूरत हरी पत्तियां घर की शोभा बढ़ाती हैं और वातावरण में ताजगी का एहसास कराती हैं। लेकिन जब इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो पौधे की सुंदरता खो जाती है और घर की सकारात्मक ऊर्जा पर भी असर पड़ता है। अक्सर लोग इसे किसी गंभीर बीमारी या पोषण की कमी का परिणाम समझते हैं, जबकि अधिकांश मामलों में इसका कारण ओवरवाटरिंग या गलत देखभाल जैसी सामान्य गलतियां होती हैं।

सर्दियों में मनी प्लांट को जरूरत से ज्यादा पानी देना या मिट्टी को बार-बार गीला रखना इसके पीले पड़ने की सबसे बड़ी वजह है। इसके अलावा पत्तियों पर फंगस या कीटों का खतरा भी बढ़ जाता है। सही देखभाल और सरल उपाय अपनाकर इसे फिर से हरा-भरा और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

सर्दियों में ओवरवाटरिंग से पत्तियों का पीला होना


सर्दी के मौसम में मनी प्लांट को जरूरत से ज्यादा पानी देने की वजह से पत्तियों का पीला होना आम समस्या है। ज्यादा पानी देने से जड़ों में सड़न होती है, जिससे पत्तियां पीली पड़ती हैं।

टिप: पत्तियों के पीले पड़ते ही तुरंत पानी देना बंद कर दें और मिट्टी के सूखने का इंतजार करें।

पीली पत्तियों को हटाना क्यों जरूरी है?

पीली पत्तियां पौधे की ऊर्जा बर्बाद करती हैं और नमी फंसा कर फंगस या कीटों का खतरा बढ़ाती हैं। इन्हें कैंची या हाथ से हटा दें। इससे नई और स्वस्थ पत्तियां तेजी से विकसित होती हैं और वेंटिलेशन बेहतर रहता है।

मिट्टी को ढीला करें

जब मिट्टी सूख जाए, तो छोटे उपकरण से हल्की खुदाई करें। इससे फंसी नमी बाहर निकलती है और जड़ों तक हवा पहुंचती है, जिससे जड़ें स्वस्थ रहती हैं और सड़ने से बचती हैं।

नीम खली से पौधे को पोषण और सुरक्षा दें

सर्दियों में मनी प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने के लिए नीम खली का इस्तेमाल करें। 2–3 चम्मच नीम खली को 1 लीटर पानी में भिगोकर 24–48 घंटे रखें। बाद में पानी को छानकर पौधे की मिट्टी में डालें। नीम खली मिट्टी को पोषण देने के साथ-साथ फंगस और कीटों से भी बचाती है।

मनी प्लांट को हेल्दी रखने के आसान टिप्स

  • पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए।
  • महीने में एक बार हल्की खुदाई करें।
  • नीम खली का घोल हर 4–6 सप्ताह में दें।

बोर्ड एग्जाम की तैयारी आसान! रट्टा छोड़ो और अपनाएं ये 5 सुपर स्टडी टिप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।