चूड़ियों की खनक सावन की धुन, अपने मूड के हिसाब से चुने ग्रीन बैंगल्स के ये ट्रेंडी डिजाइन!

सावन (Sawan) में हरी चूड़ियां पहनना सिर्फ परंपरा निभाने का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने मूड और स्टाइल को निखारने का भी शानदार तरीका हो सकता है। एमराल्ड, ऑलिव, मिंट और अन्य ग्रीन शेड्स (green Shade) अलग-अलग तरह की पॉजिटिव वाइब (positive vibe) और ताजगी का एहसास कराते हैं। इस सावन अपनी पसंद और पर्सनालिटी (personality) के हिसाब से हरी चूड़ियों का सही शेड चुनें और अपने फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएं।

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 1:15 PM

सावन (Sawan) में हरी चूड़ियां (green bangle) पहनना सुहाग, हरियाली और शुभता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हरे रंग के अलग-अलग शेड आपके लुक के साथ-साथ आपके मूड और व्यक्तित्व (personality) का एहसास भी अलग तरह से पेश करते हैं। इस सावन आप अपनी पर्सनालिटी और पसंद के हिसाब से हरी चूड़ियां चुनें, तो आपका फेस्टिव लुक और भी खास नजर आ सकता है:

Mint Green (मिंट ग्रीन)

अगर आपको हल्के और सॉफ्ट रंग पसंद हैं, तो मिंट ग्रीन चूड़ियां बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह शेड सिंपल, फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। ऑफिस, डेली वियर और Indo-Western के साथ यह रंग आसानी से मैच हो जाता है। कलर psychology में इसे शांति और ताजगी से जोड़ा जाता है।


Emerald Green (एमराल्ड ग्रीन)

रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए एमराल्ड ग्रीन सबसे पसंदीदा शेड माना जाता है। यह रंग साड़ी, अनारकली और सिल्क सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। golden kada या कुंदन ज्वेलरी के साथ इसे पहनने से फेस्टिव लुक और निखर जाता है। इसे confidence और positive सोच का प्रतीक भी माना जाता है।

Festive Glam (फेस्टिव ग्लैम)

This may contain: a woman is holding several bracelets in her hands

सावन की पूजा, तीज या रक्षाबंधन जैसे खास मौकों पर emerald green चूड़ियों के साथ गोल्डन कड़े, jade bracelet या कुंदन एक्सेसरीज पेयर करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देता है।

Olive & Sage Green (ऑलिव और सेज ग्रीन)

अगर आपको subtle और minimalist style पसंद है, तो ऑलिव और सेज ग्रीन चूड़ियां आपके लिए परफेक्ट हैं। ये शेड आजकल काफी ट्रेंड में हैं और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छे लगते हैं। इन रंगों को balance और सुकून का एहसास कराने वाला माना जाता है।

Office Ready Look (ऑफिस रेडी लुक)

अगर आप daily हरी चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो स्मार्टवॉच या सिंपल ब्रेसलेट के साथ 2-4 पतली mint या sage green कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे आपका लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद सोबर भी नजर आएगा।

Green Crystal Bangles (ग्रीन क्रिस्टल ब्रेसलेट)

इन दिनों हरी चूड़ियों के साथ ग्रीन जेड या ग्रीन aventurine crystal ब्रेसलेट पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग इन्हें सौभाग्य और positive energy से जोड़ते हैं। इन्हें आस्था व फैशन के नजरिए से देखा जाता है।

Signature Green (आपका सिग्नेचर ग्रीन)

हर हरे रंग का शेड अलग एहसास देता है। इसलिए इस सावन सिर्फ ट्रेंड देखकर नहीं, बल्कि अपने मूड, style और outfit के अनुसार हरी चूड़ियां चुनें। सही शेड आपके festive look को और भी अट्रेक्टिव बना सकता है और आपको पूरे दिन फ्रेश व confident महसूस करा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।