Monsoon Makeup Tips: चिपचिपे मौसम में टिकाऊ मेकअप के लिए अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Makeup Tips: बारिश और गर्मी के चिपचिपे मौसम में मेकअप का नाम सुनते हुए स्किन को घबराहट होने लगती है। लेकिन इस मौसम में भी मेकअप को सही तरीके और अच्छी क्वालिट के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से टिकाऊ बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement

बारिश के मौसम में पार्टि या शादी में जाना कितना मुश्किल होता है। एक तो चिपचिपे मौसम में मेकअप नहीं टिकता, दूसरे उसके खराब होने का डर लगा रहता है। आखिर कोई कितना टचअप करेगा। ऐसे में लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप लगाने का तरीका और प्रॉडक्ट के बारे में सही जानकारी के बिना आपका काम खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस मुश्किल को हल करने का आसान तरीका जो आपके मेकअप को टिकाऊ बनाने के साथ ही बेदाग लुक भी देंगे।

चुनें सही बेस

इस मौसम में स्किन के लिए हल्के, जेल-आधारित मॉइस्चराइजर चुनें। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ चिपचिपी होने से बचाता है और मेकअप के लिए एक अच्छस बेस तैयार करता है।

प्राइमर

इस मौसम में सिलिकॉ बेस प्राइमर का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ये बेस के टिके रहने के लिए जरूरी चिकना, लेकिन टिकाऊ सतह बनाता है। इससे आपका मेकअप गर्मी में लंबे समय तक टिका रहता है।

फाउंडेशन


गर्मी और उमस के मौसम में मैट, ऑइल-फ्री और लंबे समय तक टिकने वाले प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी एक पतली परत ही काफी रहती है मेकअप को भारी लगने या पिघलने से बचाती है। इसे अप्लाई करने के लिए एक डैंप ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल करें।

कंसीलर

ऐसा कंसीलर चुनें, जो कवरेज देने के साथ मैट फिनिश वाला भी हो।

मेकअप लगाने का ये है सही तरीका

मेकअप का सही बेस आपकी आधी परेशानी को खत्म कर देता है। लेकिन इतना ही जरूरी है मेकअप को फाइनल टच देना। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

फाउंडेशन लगाने के बाद उसे लंबे समय के लिए सील करने में ट्रांसलूसेंट पाउडर आपकी मदद कर सकता है। इसे टी जोन और आंखों के नीचे पफ की मदद से लगाएं। चेहरे का ये हिस्सा ज्यादा ऑयली होता है। यह ऑयल हटाने और मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग लुक देने में मदद करेगा।

सेटिंग स्प्रे

अच्छी क्वालिटी के सेटिंग स्प्रे को मेकअप किट का हिस्सा बनाएं। इस मौसम में ये आपके मेकअप को अतिरिक्त सुरक्षा देता है। ये मेकअप को सील करता है और उसे पूरे दिन पिघलने, फैलने या खराब होने से रोकता है। इसे पहली बार फाउंडेशन लगाने के बाद लगाएं और दूसरी बार पूरा मेकअप खत्म करने के बाद, उसे लॉक करने के लिए लगाएं।

आँखें और होंठ के लिए टिप्स

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कौसर लतीफ के मुताबिक पसीने और नमी की वजह से आईशैडो और लिपस्टिक फैलने लगते हैं। आयल फ्री लुक के लिए अच्छी क्वालिटी के आईशैडो और प्राइमर का यूज करें। इसके बाद क्रीम टू पाउडर या लिक्विड आईशैडो का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें, मस्कारा, आईलाइनर और शैडो वॉटरप्रूफ हों।

टिकाऊ लिप्टिक के लिए लॉन्ग लास्टिंग मैट लिक्विड लिप्स्टिक का इस्तेमाल करें। सबसे पहले लिप बाम लगाएं और फिर ब्लॉटिंग पेपर को होठों के बीच में रखकर दबाने के बाद ही लिपस्टिक लगाएं। इसे टिकाऊ बनने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर की मदद ले सकती हैं।

यूं करें टचअप

मेकअप का टचअप करते समय इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका मेकअप हर समय फ्रेश नजर आएगा।

टचअप से पहले करें ब्लॉट : मेकअप रीफ्रेश करने से ऑयल और पसीना सोखने के लिए पहले ब्लॉटिंग पेपर यूज करें। यह मेकअप को पैची होने से रोकता है।

हाइड्रेटिंग मिस्ट रीसेट : एक छोटा हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट साथ रखें। इसे हल्का स्प्रे करें, जिससे बेस रिवाइव होगा और ग्लो आएगा। इसके बाद मेकअप फिर लगाएं।

ट्रांसलूसेंट पाउडर प्रेस : जिस जगह मेकअप रीअप्लाई करना है वहां बेस लेयर लगाने की बजाय ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।

टिंटेड बाम : टिंटेड बाम को होंठों और गालों पर थोड़ा सा मिलाएँ। यह कुछ ही सेकंड में आपके पूरे चेहरे को तरोताजा कर देता है।

क्विक फिक्स किट : फैल गए आईलाइनर और काजल को रीसेट करने के लिए कॉटन बड्स और माइसेलर वॉटर जरूर साथ रखें। कॉटन बड्स में माइसेलर वॉटर लगाकर फैले हुए आईलाइनर और काजल को साफ करें और फिर टचअप करें।

Monsoon Tips: 99% लोग नहीं जानते बरसात में फर्नीचर को बचाने का ये घरेलू तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।