बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन इसके साथ घरों में नमी से जुड़ीकई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा असर उन जगहों पर देखने को मिलता है जहां हवा का आवागमन कम होता है, जैसे अलमारी और स्टोरेज स्पेस। बढ़ी हुई नमी के कारण कपड़ों और अन्य सामान में अजीब सी गंध आने लगती है, जिससे पूरा माहौल प्रभावित हो सकता है। कई बार लोग इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ यह परेशानी बढ़ सकती है। खासकर मानसून के दौरान अलमारी की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू तरीकों की मदद से नमी और बदबू की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे उपाय न सिर्फ अलमारी को फ्रेश रखने में मदद करते हैं, बल्कि कपड़ों की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक साबित हो सकते हैं।
बकिंग सोडा सिर्फ किचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अलमारी की नमी और बदबू को कम करने में भी मददगार सात हो सकता है। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर अलमारी के कोने में रख दें। यह अतिरिक्त नमी और दुर्गंध को सोखने का काम करता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे हर दो से तीन हफ्ते में बदलते रहें।
कपूर अलमारी को ताजगी देने का आसान और सस्ता उपाय माना जाता है। कुछ कपूर की गोलियों को कपड़े की छोटी पोटली में बांधकर अलमारी में रख दें। इसकी खुशबू न सिर्फ बदबू कम करने में मदद करती है, बल्कि कई लोग इसे कीड़ों से बचाव के लिए भी उपयोग करते हैं।
फेंकें नहीं, सिलिका जेल पैकेट का करें स्मार्ट इस्तेमाल
नए जूते, बैग या इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ मिलने वाले छोटे-छोटे सिलिका जेल पैकेट अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि ये नमी सोखने में बेहद कारगर होते हैं। इन्हें अलमारी के अलग-अलग हिस्सों में रखने से अतिरिक्त नमी कम हो सकती है और कपड़ों में सीलन की संभावना घट सकती है।
इन छोटी बातों का रखें खास ध्यान
फफूंदी दिखे तो तुरंत करें कार्रवाई
अगर अलमारी या कपड़ों पर फफूंदी के निशान नजर आने लगें तो उन्हें नजरअंदाज न करें। फफूंदी लंबे समय तक बनी रहने पर कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं, इससे कुछ लोगों को एलर्जी और सांस संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए शुरुआती संकेत मिलते ही सफाई करना जरूरी है।
मानसून में अलमारी को रखें फ्रेश और सुरक्षित
बरसात के मौसम में थोड़ी सी सावधानी और कुछ घरेलू उपाय आपकी अलमारी को सीलन, बदबू और फफूंदी से बचा सकते हैं। नियमित सफाई और नमी पर नियंत्रण रखने से कपड़े लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं और अलमारी भी सुरक्षित रहती है।