Homemade face wash: पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर, किचन की इन चीजों से बनाएं नेचुरल फेस वॉश

Homemade face wash: अगर महंगे और केमिकल से भरे फेस वॉश से आप भी परेशान हैं, तो किचन की साधारण चीजों से नेचुरल फेस वॉश तैयार करें। यह आसान घरेलू नुस्खा त्वचा को गहराई से साफ कर दाग-धब्बे कम करता है और चेहरे पर कांच जैसा प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करता है

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
homemade face wash: बेसन त्वचा से गंदगी, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाकर उसे डीप क्लीन करता है।

स्किन केयर की दुनिया में अगर कोई एक कदम सबसे जरूरी माना जाता है, तो वह है क्लींजिंग। दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण सबसे पहले हमारी त्वचा पर असर डालते हैं, जिससे चेहरा बेजान और थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है। बाजार में मिलने वाले फेस वॉश देखने में आकर्षक जरूर होते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। साथ ही ये जेब पर भी भारी पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही ऐसे प्राकृतिक और असरदार तत्व मौजूद हैं,

जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही हर्बल फेस वॉश तैयार किया जा सकता है? ये देसी नुस्खा न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि पिंपल्स, अतिरिक्त ऑयल और डलनेस जैसी समस्याओं को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

घर पर फेस वॉश बनाने के लिए जरूरी सामग्री


इस प्राकृतिक फेस वॉश को तैयार करने के लिए आपको चाहिए –

2 चम्मच बेसन,

1 चम्मच कस्तूरी हल्दी,

2 चम्मच चंदन पाउडर,

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,

1 चम्मच चावल का आटा,

और एक एयरटाइट डिब्बा।

ये सभी सामग्री त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं और आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।

कैसे तैयार करें यह हर्बल फेस वॉश?

सबसे पहले सभी सूखी सामग्री को एक बर्तन में अच्छी तरह मिला लें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

जब भी इस्तेमाल करना हो, 2 चम्मच मिश्रण लेकर उसमें गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो गुलाब जल की जगह दूध या शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।

अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नियमित उपयोग से आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।

इस नेचुरल फेस वॉश के कमाल के फायदे

बेसन

बेसन त्वचा से गंदगी, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाकर उसे डीप क्लीन करता है। साथ ही डेड स्किन को हटाकर त्वचा को फ्रेश लुक देता है।

कस्तूरी हल्दी

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को साफ व चमकदार बनाते हैं।

चंदन पाउडर

चंदन त्वचा को ठंडक देता है, जलन और रेडनेस कम करता है तथा चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी

यह पोर्स की गहराई से सफाई कर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करती है, जिससे ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन को खास फायदा मिलता है।

चावल का आटा

चावल का आटा हल्के स्क्रब की तरह काम करता है, टैनिंग कम करता है और रंगत निखारने में सहायक होता है।

इन सभी प्राकृतिक तत्वों से बना यह फेस वॉश त्वचा को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानियां

पहली बार उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।

बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें – एक बार सुबह और दूसरी बार रात को सोने से पहले। नियमित उपयोग से दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरा प्राकृतिक रूप से दमकने लगेगा।

Floor cleaning tips: गंदा और चिपचिपा फर्श होगा गायब, बस पोछे के पानी में डालें ये 2 चीजें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।