घर और गार्डन दोनों रहेंगे सुरक्षित तुरंत अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स, भूलकर भी नहीं आएंगे सांप!

जिस जगह पर सांप को भोजन, पानी और छिपने की सुरक्षित जगह मिलती है वहां सांप दिखाई देना आम बात है। लेकिन कई सांप फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े और चूहों को खाकर इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। फिर भी अगर आप उन्हें अपने आसपास नहीं देखना चाहते, तो कुछ आसान और नेचुरल तरीके अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही इफेक्टिव तरीके, जिनसे बगीचे को सांपों से दूर रखा जा सकता है।

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 11:49 AM

अगर आपके बगीचे में बार-बार सांप नजर आते हैं, तो घबराने की बजाय इसकी वजह जानना जरूरी है। अक्सर सांप वहीं आते हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षित ठिकाना आसानी से मिल जाता है। इन्हें घर और बगीचे से दूर रखना भी जरूरी हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान और नेचुरल तरीके, जिनकी मदद से सांपों को बगीचे से दूर रखा जा सकता है:

लॉन की घास रेगुलर काटें

Lawn care in Bedford | Ladies Who Lawn

लंबी और घनी घास सांपों के छिपने के लिए सेफ जगह बन जाती है। इसलिए लॉन, डेकोरेटिव घास और अन्य पौधों के आसपास की घास को समय-समय पर काटते रहें। छोटी घास होने से सांपों के लिए छिपना मुश्किल होता है और शिकारी पक्षियों की नजर भी उन पर आसानी से पड़ती है।


पेड़-पौधों और झाड़ियों की समय पर छंटाई करें

11 ग्रीष्म ऋतु में खिलने वाले पौधे जिन्हें आपको सितंबर में काट-छांट कर छांटना चाहिए

घनी और बिखरी हुई झाड़ियां सांपों को रहने की अच्छी जगह देती हैं। पेड़ों की निचली टहनियों को हटाकर जमीन से करीब 24 से 36 इंच तक खुली जगह रखें और इस बात का ध्यान रखें कि शाखाएं घर या गैराज की दीवारों से न टकराएं। इससे सांपों के छिपने की संभावना कम हो जाती है।

लकड़ी, पत्तों और कचरे के ढेर न लगने दें

अपने पिछवाड़े की हरियाली को बेहतर बनाने के 11 आसान तरीके

यार्ड में पड़े लकड़ी के गट्ठर, सूखी झाड़ियां या अन्य कचरा सांपों के लिए आदर्श छिपने की जगह बन सकते हैं। जलाने वाली लकड़ी को घर से दूर रखें और बेकार झाड़ियों व पत्तों के ढेर को समय-समय पर साफ करते रहें, ताकि सांपों को जगह न मिले।

खाने की चीजें खत्म करें

पक्षियों को नज़दीक लाएँ: अपने पिछवाड़े को जीवंत बनाने के लिए रचनात्मक फीडर

बर्ड फीडर के नीचे गिरे दाने चूहों और गिलहरियों को अट्रैक्ट करते हैं, जिनका शिकार करने सांप भी पहुंच सकते हैं। पक्षियों का दाना हमेशा ढक्कन वाले धातु के डिब्बे में रखें, फीडर के नीचे ट्रे लगाकर गिरे हुए दानों को साफ करें और पालतू जानवरों का बचा हुआ खाना भी तुरंत हटा दें।

जमीन में बने छेद बंद करें

Imágenes de Snake Burrow: descubre bancos de fotos, ilustraciones, vectores y vídeos de 1,681 | Adobe Stock

ज्यादातर सांप खुद बिल नहीं बनाते, बल्कि चूहों या अन्य छोटे जीवों के छोड़े हुए बिलों में रहने लगते हैं। यदि आपके बगीचे में ऐसे छेद दिखाई दें तो उन्हें मिट्टी से भरकर अच्छी तरह दबा दें। सेफ्टी के लिए ऊपर जाली या पत्थर भी रख सकते हैं।

शिकारी पक्षियों को अट्रैक्ट करने के लिए पर्च पोल लगाएं

शिकारी पक्षियों की 12 सबसे अनोखी प्रजातियाँ - AZ एनिमल्स

बाज़ और उल्लू जैसे पक्षी सांपों का शिकार करते हैं। इन्हें अट्रैक्ट करने के लिए 12 से 20 फीट ऊंचा मजबूत पर्च पोल खुले स्थान पर लगाएं, जहां से उन्हें पूरा यार्ड दिखाई दे। यह नेचुरल तरीके से सांपों की संख्या कम करने में मदद कर सकता है।

जरूरत पड़ने पर स्नेक प्रूफ बाड़ लगाएं

बगीचे की बाड़ के लिए बेहतरीन विचार | 2026 के सर्वश्रेष्ठ विचार | क्लासपॉप!

यदि ये तरीके न काम आए तो 2 से 3 फीट ऊंची मजबूत मेटल मेश या हार्डवेयर क्लॉथ की बाड़ लगाई जा सकती है। बाड़ को कम से कम 6 इंच जमीन के अंदर दबाएं और उसके ऊपरी हिस्से को 25–30 डिग्री बाहर की ओर मोड़ दें, ताकि सांप उस पर चढ़ न सकें।

इन तरीको से बचें

सांप को बिल्कुल पसंद नहीं घर से आने वाली ये 5 गंध, तभी तो सूंघते ही डरकर भाग जाते हैं - smells that snakes hate what smells to keep snakes away from

सल्फर, मॉथबॉल और दूसरे कैमिकल सब्स्टेंस का यूज सांपों को भगाने में इफेक्टिव नहीं माना जाता। ये एनवायरनमेंट और वाइल्डलाइफ के लिए भी हार्मफुल हो सकते हैं, इसलिए इनके बजाय नेचुरल और सेफ उपाय अपनाना बेहतर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।