घर में रखी पुरानी चीजों को कई बार हम बेकार समझकर एक तरफ रख देते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चीजों को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर पुरानी साड़ी, जिसके रंग और बॉर्डर आज भी खूबसूरत दिखते हैं, उसे फेंकने या अलमारी में रखने के बजाय घर की सजावट में शामिल किया जा सकता है। इससे बिना ज्यादा खर्च किए लिविंग रूम को नया और अट्रेक्टिव लुक दिया जा सकता है।
1. आर्मरेस्ट को दें नया लुक
साड़ी के बचे हुए कपड़े से सोफे के आर्मरेस्ट के लिए छोटे कवर भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए साड़ी के सुंदर प्रिंट या बॉर्डर वाले हिस्से को चुनें। इसे दोनों आर्मरेस्ट पर एक जैसा लगाएं, ताकि पूरा सोफा एक जैसा और सजा हुआ नजर आए।
पूरी साड़ी को सोफा कवर बनाने की जरूरत नहीं है। साड़ी का कोई हिस्सा ज्यादा खूबसूरत है, तो उससे मैचिंग कुशन कवर बनाए जा सकते हैं। पल्लू या बॉर्डर वाले हिस्से को कुशन के आगे की तरफ लगाकर इसे खास लुक दिया जा सकता है।
3. दो साड़ियों से बनाएं नया कवर
यदि घर में दो पुरानी साड़ियां हैं और उनके रंग एक-दूसरे से मिलते हैं, तो दोनों को मिलाकर सोफा कवर तैयार किया जा सकता है। एक साड़ी को कपड़े के तौर पर रखें और दूसरी साड़ी को बॉर्डर या किनारे के लिए इस्तेमाल करें।
साड़ी का पल्लू सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। इसे पूरी साड़ी की तरह इस्तेमाल करने के बजाय सोफे की सीट या बैकरेस्ट के बीच में सजाया जा सकता है। पल्लू के नीचे सादा कपड़ा लगाकर इसे और मजबूत बनाया जा सकता है। किनारे पर लेस, झालर या छोटी लटकन लगाने से इसका लुक और सुंदर लगेगा।
5. साड़ी के बॉर्डर से सजाएं सोफा
साड़ी की खूबसूरत बॉर्डर से सोफा कवर को सजा सकते है। इसके लिए साड़ी के रंग से मिलता-जुलता सादा कपड़ा लें और उसके किनारे पर पुरानी साड़ी का बॉर्डर सिल दें। बॉर्डर को आर्मरेस्ट, कुशन या सोफा कवर के नीचे वाले हिस्से पर भी लगाया जा सकता है।
पुरानी साड़ी से सोफा कवर बनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साड़ी को इस्तेमाल करने से पहले साफ करके अच्छी तरह सुखा लें और कपड़े को ध्यान से देख लें कि कहीं वह फटा या ज्यादा कमजोर तो नहीं है। कपड़ा काटने से पहले सोफे और कुशन की सही माप जरूर लें, ताकि साड़ी का कपड़ा बेकार न जाए। अगर साड़ी का कपड़ा बहुत पतला या नाजुक है, तो उसके नीचे दूसरा कपड़ा लगाया जा सकता है। सिलाई का काम मुश्किल लगे तो दर्जी की मदद लेकर सोफे के साइज के हिसाब से कवर तैयार करवाना आसान रहेगा।
घर में रखी पुरानी साड़ी को अलमारी में यूं ही रखने की जरूरत नहीं है। इसके खूबसूरत रंग, प्रिंट और बॉर्डर की मदद से सोफे की सजावट करने में ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से पुरानी साड़ी को घर की सजावट का ऐसा हिस्सा बनाया जा सकता है, जो लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पुराने कपड़े को भी नया इस्तेमाल दे।