चेहरे पर खुले पोर्स सिर्फ त्वचा की सुंदरता को प्रभावित नहीं करते, बल्कि इससे पिंपल, ब्लैकहेड और एक्ने जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की आदतें और लाइफस्टाइल भी इसका बड़ा कारण हो सकती हैं? ज्यादा तैलीय खाना, कम पानी पीना, अनियमित नींद और लगातार तनाव जैसी चीजें आपकी त्वचा के पोर्स को और खोल सकती हैं। कई लोग बिना जाने भारी स्क्रब, स्ट्रॉन्ग क्लीनर या ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर समस्या बढ़ा देते हैं। वहीं, हल्का मॉइस्चराइजर, जेंटल एक्सफोलिएंट और रेटिनॉल का सही इस्तेमाल पोर्स को कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आप रोजाना सही लाइफस्टाइल अपनाएं जैसे पर्याप्त पानी, ताजे फल-सब्जियां और स्ट्रेस कम करना तो सिर्फ पोर्स की समस्या कम नहीं होगी, बल्कि आपकी त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बनेगी।
पर ओपन पोर्स होने पर स्क्रब करना नुकसानदेह होता है। ये पोर्स को और खोल सकता है और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करें:
ओपन पोर्स के दौरान भारी सनस्क्रीन का इस्तेमाल पोर्स को और बढ़ा सकता है। हल्के और माइल्ड प्रोडक्ट्स का चयन करें।
बार-बार क्लींजिंग न करें:
बहुत ज्यादा क्लीनिंग से त्वचा का नेचुरल ऑयल निकल जाता है। इससे चेहरे पर तेल की समस्या और पोर्स की बढ़ोतरी हो सकती है।
ओपन पोर्स को कम करने के असरदार उपाय
स्किन को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। लाइट मॉइस्चराइजर से पोर्स कम दिखाई देते हैं और त्वचा मुलायम रहती है।
ग्लाइकोलिक और सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल:
ये एसिड्स जेंटल एक्सफोलिएंट की तरह काम करते हैं। अतिरिक्त तेल को कम करके पोर्स की समस्या घटाते हैं।
रेटिनॉल नए सेल्स को बढ़ने से रोकता है और पोर्स को छोटा करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा ज्यादा स्मूद और पोर्स कम दिखाई देते हैं।