एक बार लगाएं, लाइफटाइम मुफ्त पौधे पाएं! देखें प्रोपेगेशन का सीक्रेट तरीका

कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो खुद ही छोटे-छोटे नए पौधे तैयार करते रहते हैं, इसलिए हर बार नर्सरी से नए पौधे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। स्पाइडर प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधों को सही तरीके से अलग करके आसानी से नए गमलों में लगाया जा सकता है। इससे कम मेहनत और कम खर्च में घर या गार्डन की हरियाली बढ़ाई जा सकती है।

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

घर और गार्डन में हरियाली के लिए कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो खुद ही छोटे-छोटे नए पौधे तैयार करते रहते हैं। सही समय पर इन छोटे पौधों को अलग करके आप इन्हें गमलों या गार्डन की दूसरी जगह पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत या किसी टेक्निक की जरूरत भी नहीं पड़ती। कई पौधे अपनी जड़ों, ऑफसेट या छोटे प्लांटलेट की मदद से तेजी से फैलते हैं। ऐसे पौधें जिन्हें एक बार लगाने के बाद आप उनसे नए पौधे तैयार कर सकते हैं।

plntol

1. स्ट्रॉबेरी


स्ट्रॉबेरी के पौधे अपने आप छोटे नए पौधे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए इनमें लंबे-लंबे तने निकलते हैं, जिन्हें रनर कहा जाता है। इन तनों पर कुछ दूरी के बाद छोटे पौधे बनने लगते हैं और उनमें जड़ें भी निकल आती हैं। जब छोटा पौधा अच्छी तरह जड़ पकड़ ले, तो उसे पौधे से अलग करके दूसरे गमले या क्यारी में लगाया जा सकता है। इस तरह एक ही स्ट्रॉबेरी पौधे से धीरे-धीरे कई नए पौधे तैयार हो जाते हैं।

2. डेलिली

डेलिली एक बारहमासी फूल वाला पौधा है, जो समय के साथ काफी घना हो जाता है। जब इसका गुच्छा बड़ा हो जाए, तो उसे सावधानी से छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा सकता है। ध्यान रखें कि हर हिस्से में जड़ और स्वस्थ पौधे का कुछ हिस्सा जरूर हो। अब इन हिस्सों को अलग-अलग जगह या गमलों में लगा दें। इससे पुराने पौधे को भी बढ़ने के लिए ज्यादा जगह मिलती है और आपको बिना नया पौधा खरीदे कई पौधे मिल जाते हैं।

3. स्पाइडरवॉर्ट

स्पाइडरवॉर्ट को नए पौधे में बदलना काफी आसान है। इसके लिए हेल्दी पौधे की एक तने वाली कटिंग लें और उसे पानी मिट्टी में लगा दें। कुछ समय बाद इसमें जड़ें निकलने लगती हैं और यह एक नए पौधे की तरह बढ़ने लगता है। यदि पौधा ज्यादा फैल गया है, तो उसकी छंटाई के दौरान निकली स्वस्थ कटिंग को फेंकने के बजाय नए गमले में लगाया जा सकता है।

4. एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा बड़ा होने के बाद अपने आसपास छोटे-छोटे पौधे उगाने लगता है। इन्हें पप्स या ऑफसेट कहा जाता है। जब ये छोटे पौधे थोड़े बड़े और मजबूत हो जाएं, तो उन्हें पौधे से सावधानी से अलग कर दें। इसके बाद अलग गमले में मिट्टी भरकर इन्हें लगा सकते हैं। इस तरह एक ही एलोवेरा पौधे से समय के साथ कई नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

5. मॉन्स्टेरा

मॉन्स्टेरा को तने की कटिंग से आसानी से बढ़ाया जा सकता है। पौधे की ऐसी हेल्दी बेल काटें, जिसमें कम से कम एक नोड हो। कटिंग को पानी या नम मिट्टी में रखें और कुछ समय तक मॉइस्चर बनाए रखें। जड़ें निकलने के बाद इसे अलग गमले में लगा दें। इस तरह एक ही मॉन्स्टेरा से कई नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

6. पोथोस

पोथोस को कटिंग से बढ़ाना बहुत आसान होता है। स्वस्थ बेल की एक कटिंग लें, जिसमें कम से कम एक-दो गांठें हों। इसे पानी से भरे गिलास में रखें और कुछ समय बाद इसमें जड़ें निकलने लगेंगी। जड़ें अच्छी होने पर इसे मिट्टी वाले गमले में लगा दें। एक ही पोथोस की बेल से कई कटिंग लेकर नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

7. गुलदाउदी

गुलदाउदी को भी कटिंग की मदद से आसानी से बढ़ाया जा सकता है। हेल्दी पौधे की करीब 4-6 इंच लंबी टहनी काटें और नीचे की पत्तियां हटा दें। इसे नम मिट्टी में लगा दें और मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें। कुछ समय बाद कटिंग में जड़ें आने लगेंगी और नया पौधा तैयार हो जाएगा। इस तरह एक ही गुलदाउदी से कई नए पौधे उगाकर गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से भर सकते हैं।

इस तरह आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने मौजूदा पौधों से ही नए पौधे तैयार कर सकते हैं। सही समय पर कटिंग, रनर या छोटे ऑफसेट को अलग करके इन्हें नए गमलों में लगाएं और धीरे-धीरे अपने घर के गार्डन को हरा-भरा बनाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।