कुछ ही दिनों में साफ होगी गर्दन, अपनाएं आलू का ये देसी नुस्खा

Dark Neck Home Remedies: गर्दन का कालापन पसीना, धूल-मिट्टी, धूप और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के कारण हो सकता है। इससे त्वचा बेजान और टैन दिखने लगती है, जो लुक पर असर डालती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से घर बैठे ही इस डार्कनेस को कम कर, गर्दन की स्किन को फिर से निखारा जा सकता है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 8:58 AM
Dark Neck Home Remedies: दही और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर गर्दन पर मलें।

गर्दन का कालापन सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगता, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी फीका कर देता है। पसीना, धूल-मिट्टी, धूप में ज्यादा देर रहना, केमिकल वाले स्किन प्रोडक्ट्स और कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याएं—ये सभी वजहें गर्दन की त्वचा को डार्क और बेजान बना देती हैं। गर्मियों में तो पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर गर्दन पर मैल की परत जमा देते हैं, जिससे स्किन सांस नहीं ले पाती और रंग और भी गहरा हो जाता है। लंबे समय तक यूवी किरणों के संपर्क में रहने से टैनिंग भी हो जाती है। यही नहीं, कुछ लोग इस कारण इतने असहज हो जाते हैं कि खुले गले वाले कपड़े पहनने से भी कतराने लगते हैं।

लेकिन राहत की बात है कि इस समस्या का हल महंगे पार्लर ट्रीटमेंट में नहीं, बल्कि आपकी रसोई में ही छुपा है। कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से आप घर बैठे ही गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं और त्वचा को दोबारा निखार सकते हैं।

आलू और हल्दी


गर्दन की डार्कनेस मिटाने के लिए आलू बेहद असरदार माना जाता है। तरीका आसान है—हल्दी पाउडर को कालेपन वाले हिस्से पर लगाएं और फिर आलू का टुकड़ा लेकर धीरे-धीरे घिसें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। चाहें तो आलू का रस निकालकर उसमें हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे गर्दन पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से कालापन कम होने लगता है।

बेसन-नींबू-दही का पैक

एक चम्मच बेसन में कुछ बूंद नींबू का रस और थोड़ी सी दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर मलें और सूखने दें। धोने के बाद गर्दन का रंग साफ और निखरा दिखने लगेगा।

हल्दी, दूध और शहद का पैक

एक चम्मच हल्दी में थोड़ा दूध और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें। धोने के बाद त्वचा पर प्राकृतिक चमक आ जाएगी।

ओट्स और गुलाबजल से स्क्रब

ओट्स को बारीक पीस लें और उसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट जैसा स्क्रब तैयार करें। इसे गर्दन पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और त्वचा मुलायम हो जाएगी।

टमाटर और नींबू का मिक्स

एक टमाटर को पीस लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन या कोहनी के काले हिस्सों पर लगाएं। कुछ देर बाद धो दें, त्वचा में ताजगी और निखार दिखने लगेगा।

दही और नींबू का सीरम

दही और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर गर्दन पर मलें। यह न सिर्फ कालापन कम करता है बल्कि त्वचा को चमकदार और मुलायम भी बनाता है।

Milk Purity Test: रोज इस्तेमाल होने वाला दूध असली है या नकली? कुछ सेकंड में ऐसे करें पहचान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।