मानसून का मौसम हर किसी के चेहरे पर मुस्कान जरूर लाता है, लेकिन जब बात सड़क पर गाड़ी चलाने की आती है, तो ये मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता। भीगती सड़कों पर फिसलन, वाइपर के बावजूद धुंधले शीशे और घटती विजिबिलिटी – ये सब ड्राइवर की परेशानी को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में लोग आमतौर पर महंगे वॉटर रिपेलेंट और एंटी-फॉग स्प्रे पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये विकल्प बजट फ्रेंडली नहीं होता। क्या हो अगर आपको एक ऐसा आसान और घरेलू उपाय मिल जाए, जो इन सभी दिक्कतों को चुटकियों में दूर कर दे?
वो भी बिना किसी खर्चे के, आज हम आपको बताएंगे आलू का एक ऐसा जादुई जुगाड़, जो आपकी कार के शीशे को बनाएगा पानी और फॉग से फ्री — जिससे आपकी बारिश में ड्राइविंग हो जाएगी बिल्कुल क्लियर और सेफ।
बारिश में दिखेगा सब साफ, जब लगेगा आलू का जादू
जी हां! जिस आलू को आप सब्जी में डालते हैं, वही अब आपकी कार को बारिश में क्लियर विजन देने वाला सुपरहीरो बन सकता है। आलू में मौजूद स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट शीशे पर एक पतली परत बना देते हैं जो पानी को टिकने नहीं देती।
सबसे पहले एक कच्चे आलू को बीच से काट लें।
अब उसके कटे हिस्से को अपनी कार के ORVM यानी साइड मिरर पर अच्छी तरह रगड़ें।
कुछ सेकंड्स में ही शीशे पर एक पारदर्शी परत बन जाएगी, जिससे पानी टिकेगा नहीं और बह जाएगा।
विंडशील्ड पर भी आजमाएं ये नुस्खा
आप चाहें तो यही तरीका विंडशील्ड पर भी अपना सकते हैं। हालांकि, बड़े एरिया पर काम करने के लिए आपको दो-तीन आलू लग सकते हैं और थोड़ा समय जरूर देना पड़ेगा। लेकिन इसका असर देखकर आप चौंक जाएंगे।
यह जुगाड़ महंगे प्रोडक्ट्स की छुट्टी कर देता है।
आसान और बिना किसी खर्च के कार की विजिबिलिटी बढ़ाता है।
बारिश के दौरान ड्राइविंग को बनाता है पहले से ज्यादा सुरक्षित।
ORVM पर जमा होने वाले पानी की समस्या को करता है दूर।
विंडो ग्लास के लिए क्या है बेहतर विकल्प?
अगर बात हो कार के बड़े विंडो ग्लास की, तो वहां आलू थोड़ा झंझट भरा हो सकता है। ऐसे में वॉटर रिपेलेंट स्प्रे, एंटी-फॉग फिल्म या फिर रेन प्रूफ कोटिंग बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।