kitchen hack: दाल पकाते वक्त कुकर से बहता है पानी? इस कटोरी ट्रिक से मिलेगा छुटकारा

Water Leakage From Pressure Cooker: खाना बनाते समय अक्सर कुकर से दाल या चावल का पानी बाहर निकलने की समस्या होती है, जिससे किचन गंदा हो जाता है और खाना भी बिगड़ सकता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर इस झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें कैसे

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
Leakage From Pressure Cooker: जब दाल या चावल पकते हैं तो अंदर झाग बनने लगता है, जो ऊपर उठकर सीटी से बाहर बहने लगता है।

भारतीय रसोई की जान कहे जाने वाले प्रेशर कुकर से हर घर की रोजमर्रा की रसोई जुड़ी होती है। चाहे दाल बनानी हो, चावल पकाने हों या झटपट खिचड़ी तैयार करनी हो – कुकर हर काम आसान बना देता है। लेकिन इसके साथ एक परेशानी भी अक्सर जुड़ी रहती है, जो हर किसी को खटकती है। कई बार पकाने के दौरान कुकर की सीटी से पानी बाहर निकलने लगता है, जिससे न सिर्फ किचन की दीवारें और गैस स्टोव गंदा हो जाता है, बल्कि पकवान का पानी भी कम हो जाता है। नतीजा – खाने का स्वाद बिगड़ जाता है और सफाई का झंझट अलग।

खासकर जब आप जल्दी में हों और किचन में साफ-सफाई का समय न हो, तब ये समस्या और भी ज्यादा सिरदर्द बन जाती है। लेकिन अब एक छोटी-सी ट्रिक से इस बड़ी परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें कैसे।

एक कटोरी से बदलेगी तस्वीर


इस सामान्य सी दिखने वाली बड़ी समस्या का समाधान एक बेहद आसान ट्रिक में छुपा है। इंस्टाग्राम यूजर शिप्रा राय ने एक ऐसा हैक शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उनका कहना है कि अगर दाल या चावल पकाते समय कुकर के अंदर एक स्टील की मध्यम आकार की कटोरी रख दी जाए, तो पानी बाहर निकलने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

कैसे काम करता है ये हैक?

जब दाल या चावल पकते हैं तो अंदर झाग बनने लगता है, जो ऊपर उठकर सीटी से बाहर बहने लगता है। लेकिन जब कटोरी अंदर रखी होती है तो वो उस झाग को ऊपर उठने से रोक देती है। झाग कटोरी की दीवार से टकराकर कुकर के अंदर ही रह जाता है, जिससे न तो पानी बाहर आता है और न ही गैस स्टोव खराब होता है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

हालांकि ये ट्रिक बेहद आसान है लेकिन कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। सबसे पहले, कटोरी बहुत बड़ी या बहुत छोटी नहीं होनी चाहिए—मध्यम आकार की कटोरी सबसे उपयुक्त रहती है। दूसरा, केवल स्टील की कटोरी का ही प्रयोग करें क्योंकि प्लास्टिक या अन्य धातु कुकर की गर्मी में पिघल सकती है या नुकसान कर सकती है। ये ट्रिक न केवल दाल और चावल पर बल्कि अन्य तरल पकवानों पर भी प्रभावी साबित होती है।

लाल साड़ी और बेहद खास लुक...इस नए अंदाज में दिखी बॉलीवुड की ये यंग ब्रिगेड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।