आज के समय में हर कोई नैचुरल तरीके से चमकती और हेल्दी स्किन पाना चाहता है, खासकर बिना मेकअप के। जब बात प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोइंग स्किन की होती है, तो लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है। इसी कड़ी में उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक आसान और घरेलू नुस्खा साझा किया है, जिसे वो लंबे समय से अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करती आ ये खास उबटन पूरी तरह घर में मौजूद साधारण चीजों से तैयार होता है और त्वचा को अंदर से साफ करने के साथ उसे पोषण भी देता है।
बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के बीच ये नुस्खा स्किन को हेल्दी बनाए रखने का एक आसान और किफायती तरीका बनकर उभरा है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक धीरे-धीरे निखरने लगती है और स्किन ज्यादा फ्रेश नजर आती है।
किचन में छुपा ब्यूटी सीक्रेट
इस उबटन की खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। बेसन, ताजी मलाई, दही, हल्दी और थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार किया जाता है। ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं, जिससे ये नुस्खा किफायती और असरदार बन जाता है।
हर सामग्री करती है अलग काम
बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है। मलाई त्वचा को मॉइस्चराइज करके उसे मुलायम बनाती है, खासकर ड्राई स्किन के लिए। वहीं हल्दी अपने एंटीसेप्टिक गुणों से पिंपल्स और सूजन को कम करने में सहायक होती है।
उबटन तैयार करने के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह घुल-मिल जाएं। इसके बाद चेहरे पर एक समान लेयर में लगाएं और 15–20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से साफ पानी से धो लें। आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा पर रगड़ने से बचें।
अगर आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील या बहुत गोरी है, तो हल्दी की मात्रा कम रखें। नियमित लेकिन संतुलित इस्तेमाल से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
यह उबटन त्वचा को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करता है। लगातार उपयोग से चेहरे पर हल्का गोल्डन ग्लो नजर आने लगता है, जो पूरी तरह नेचुरल होता है और किसी केमिकल प्रोडक्ट से कम नहीं।