रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और त्योहारों पर हर लड़की चाहती है कि उसके हाथों में खूबसूरत मेहंदी सजे, लेकिन कई बार टाइम काम होने के कारण ऐसा हो नहीं पाटा, ऐसे में चिंता की बात नहीं। यहां कुछ आसान और झटपट बनने वाले डिजाइन दिए है जो मिनटों में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं:
Elegant Vine Design (एलिगेंट बेल मेहंदी)
आपके पास सिर्फ 5–10 मिनट हैं, तो बेल वाली मेहंदी सबसे आसान और सुंदर तरीका है। यह हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
Finger Tips Art (फिंगर मेहंदी डिजाइन )
पूरे हाथ की जगह सिर्फ उंगलियों पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। यह ट्रेंडी भी लगता है और बहुत जल्दी बन जाता है।
Floral Bloom Design (फ्लोरल मेहंदी डिजाइन )
हथेली पर एक बड़ा फूल और उसके साथ पत्तियां बनाकर खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। यह सिंपल होने के साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगता है।
Classic Mandala Art (क्लासिक मंडला मेहंदी)
हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर हल्का डिजाइन तैयार करें। यह कम समय में बन जाता है और काफी एलिगेंट दिखता है।
Stylish Arabic Pattern (स्टाइलिश अरेबिक मेहंदी)
मोटी बेल, पत्तियों और फूलों वाला अरेबिक डिजाइन जल्दी भी बनता है और हाथों को स्टाइलिश लुक भी देता है।
Cute Heart Pattern (क्यूट हार्ट मेहंदी डिजाइन)
अगर आप कुछ अलग चाहती हैं, तो छोटे-छोटे हार्ट और बेल का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। यह यंग गर्ल्स के बीच काफी पसंद किया जाता है।
Bracelet Mehendi Style (ब्रेसलेट स्टाइल कलाई मेहंदी)
आपको पूरे हाथ पर मेहंदी नहीं लगानी है, तो सिर्फ कलाई पर ब्रेसलेट जैसी मेहंदी बनाएं। यह मॉडर्न और फेस्टिव दोनों लुक देती है।
Minimal Chic Design (मिनिमल मेहंदी डिजाइन )
कुछ पतली लाइनें, छोटे फूल और डॉट्स मिलाकर बनाया गया मिनिमल डिजाइन ऑफिस जाने वाली लड़कियों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है।