रामलला के दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो किफायती बजट में वंदे भारत भी देगी साथ!

रामभक्तों के लिए IRCTC ने अयोध्या रामलला दर्शन के लिए 1 रात और 2 दिन का टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज में वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रैवल, ठहरने और भोजन की सुविधा शामिल है। ट्रैवलर राम मंदिर के साथ सरयू घाट, हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:15 PM

Ayodhya में भगवान रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक खास मौका पेश किया है। अब कम समय और सुविधाजनक सफर के साथ अयोध्या ट्रिप (Ayodhya trip) की प्लानिंग बनाई जा सकती है। IRCTC का यह टूर पैकेज वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के जरिए पैसेंजर को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगा। आइये जानते है IRCTC रामलला दर्शन टूर पैकेज की खास बातें:

वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक सफर


आनंद विहार टर्मिनल देश के सबसे स्वच्छ टर्मिनलों में से एक है | सो दिल्ली

इस खास धार्मिक यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से होगी। पैसेंजर को Ayodhya तक पहुंचने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयर कार में सफर करने का मौका मिलेगा। तेज और आरामदायक ट्रेन जर्नी के कारण श्रद्धालु कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

Ayodhya के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

Ayodhya Tourism Guide | Ram Mandir, Temples, Ghats & Travel Info

इस 1 रात और 2 दिन के पैकेज में पैसेंजर को Ayodhya के कई फेमस धार्मिक स्थलों का विजिट कराया जाएगा। इसमें रामलला मंदिर, सरयू घाट, हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। श्रद्धालु इस ट्रिप के दौरान अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकेंगे।

होटल में ठहरने और मिलने वाली सुविधाएं

Photos of Hotel Hare Rama - Hotel in Rishikesh

इस टूर पैकेज में पैसेंजर के ठहरने के लिए Ayodhya के आरामदायक होटल में व्यवस्था की गई है। होटल में ट्विन या ट्रिपल शेयरिंग के बेस पर कमरे अवेलेबल कराए जाएंगे। पैकेज में शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है।। इससे पैसेंजर को होटल बुकिंग, लोकल ट्रांसपोर्ट की अलग से चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

बजट के अनुसार चुनें पैकेज

पैसेंजर अपनी सुविधा और बजट के अनुसार ऑक्यूपेंसी का चुनाव कर सकते हैं। ट्रिपल, डबल और सिंगल ऑक्यूपेंसी के हिसाब से पैकेज की कीमत अलग-अलग रखी गई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 9,510 रुपये प्रति व्यक्ति है।

फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा का अच्छा ऑप्शन

Monsoon Travel Guide: मानसून के मौसम में जरूर एक्सप्लोर करें पश्चिमी घाट के ये 5 डेस्टिनेशंस, सुंदरता जीत लेंगी आपका दिल! - News18 हिंदी

जो लोग कम समय में आरामदायक तरीके से Ayodhya जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए यह टूर पैकेज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ट्रेन सफर से लेकर दर्शन और रहने तक की फैसिलिटीज एक ही पैकेज में मिल जाती हैं।

बुकिंग की जानकारी रामलला दर्शन टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC Tourism की वेबसाइट या IRCTC के टूरिस्म ऑफिस से की जा सकती है। ट्रैवलर अपनी पसंद की ट्रिप की तारीख चुनकर ऑनलाइन IRCTC Tourism – https://www.irctctourism.com

या ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग सीटें अवेलेबल रहने तक की जाएगी, इसलिए अगर आप इस पैकेज का बेनिफिट लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द बुकिंग करा लें। ट्रैवल की तारीखें और पैकेज की अवेलेबिलिटी की जानकारी IRCTC की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।