75 की उम्र में भी रजनीकांत की फिटनेस का जलवा, एक्टिव और मजबूत रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स!

75 साल की उम्र में भी रजनीकांत खुद को एक्टिव रखने और एक्सरसाइज करने पर ध्यान देते हैं। भारतीय सिनेमा में 51 साल पूरे कर चुके रजनीकांत की फिटनेस आज भी लोगों का ध्यान खींचती है। वह पहले कैरोटिड आर्टरी की बीमारी और एक मेडिकल प्रोसेस से गुजर चुके हैं। इसके बावजूद उनका फिटनेस के प्रति लगाव लोगों को इंस्पायर करता है और यह दिखाता है कि उम्र बढ़ने के साथ भी खुद को एक्टिव और फिट रखा जा सकता है।

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 10:37 AM

75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। भारतीय सिनेमा में 51 साल पूरे कर चुके रजनीकांत ने 15 अगस्त को अपनी आने वाली फिल्म ‘धर्मन’ की टीम के साथ इस खास मौके का जश्न मनाया। फिल्म के सेट पर डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु और पूरी कास्ट-क्रू के साथ उन्होंने केक काटकर अपनी फिल्मी यात्रा के 51 साल पूरे होने की खुशी मनाई।

रजनीकांत की खास बात सिर्फ उनका लंबा फिल्मी करियर ही नहीं, बल्कि इस उम्र में भी उनका खुद को एक्टिव रखना है। वह नियमित रूप से एक्सरसाइज और फिटनेस पर ध्यान देते हैं। उनकी फिटनेस जर्नी इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले कैरोटिड आर्टरी की बीमारी और रिवस्कुलराइजेशन प्रोसेस से गुजर चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ भी खुद को एक्टिव और मजबूत रखने पर ध्यान दिया है।

ggggggg


रजनीकांत की लाइफस्टाइल

75 साल की उम्र में भी रजनीकांत खुद को एक्टिव रखने पर ध्यान देते हैं। उन्हें पहले कैरोटिड आर्टरी से जुड़ी बीमारी हुई थी और इसके बावजूद वह एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाए हुए हैं। वह कहते है कि उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर को एक्टिव, मजबूत और काम करने लायक रखा जा सकता है। रजनीकांत खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखते हैं। उनका फिटनेस रूटीन और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास बातें।

  1. वॉकिंग और एक्टिविटी 

बढ़ती उम्र में सिर्फ टहलना ही काफी नहीं माना जाता, बल्कि शरीर की ताकत और बैलेंस बनाए रखना भी जरूरी है। रजनीकांत को स्क्वैट्स और इंक्लाइन डंबल प्रेस जैसी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते हुए देखा गया है। 70 साल के बाद भी वॉकिंग या हल्की एरोबिक एक्टिविटी के साथ हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बैलेंस एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग कर सकते है। इससे मसल्स की ताकत, शरीर का बैलेंस और रोजमर्रा के काम करने की केपेसिटी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन शुरुआत हमेशा आसान एक्सरसाइज से करके धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए।

2. मसल्स स्ट्रेंथ 

रजनीकांत की फिटनेस देखकर बहुत ज्यादा मेहनत वाला वर्कआउट शुरू करना सही नहीं है। लंबे समय से एक्सरसाइज न करने वाले व्यक्ति को अचानक भारी वजन उठाने या बहुत तेज वर्कआउट करने से बचना चाहिए। कसरत के दौरान चक्कर, सीने में परेशानी, सांस फूलना, दर्द या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो एक्सरसाइज रोक देना चाहिए। रजनीकांत जैसी मेडिकल हिस्ट्री वाले व्यक्ति के लिए फिटनेस रूटीन अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से रखना जरूरी है।

3. डेली डाइट 

रजनीकांत की फिटनेस से यह भी सीख मिलती है कि एक्टिव रहने के साथ शरीर को सही पोषण और आराम देना जरूरी है। बढ़ती उम्र में मसल्स की ताकत बनाए रखने के लिए प्रोटीन वाले फूड, जैसे दालें, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, सोया और प्रोटीन सोर्स लिए जा सकते हैं। इसके साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद पर भी ध्यान देना चाहिए। फिटनेस का असली मकसद सिर्फ शरीर को मजबूत दिखाना नहीं, बल्कि लंबे समय तक खुद से चलना-फिरना, रोज के काम करना और सेल्फ डिपेंड रहना है।

ध्यान दें 

कैरोटिड सर्जरी या रीवैस्कुलराइजेशन के बाद भी एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन इसे धीरे-धीरे शुरू करना जरूरी है। लंबे समय तक आराम करने के बाद अचानक भारी वजन उठाने या बहुत तेज कसरत करने से बचना चाहिए। हर व्यक्ति की उम्र, फिटनेस और स्वास्थ्य अलग होता है, इसलिए अपनी क्षमता के हिसाब से ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।