Rakul Preet Health Tips: रकुल प्रीत सिंह 10 साल से खाती हैं ये हेल्दी रोटी, एक्ट्रेस ने बताए सेहत पर कमाल के फायदे

RakulPreet Fitness Secret: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया कि पिछले 10 सालों से वह गेहूं के आटे की जगह ज्वार और रागी का सेवन कर रही हैं।

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement

साउथ और बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन रकुल प्रीत सिंह ने एक बार फिर अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल से सबको इंस्पायर किया है। 34 साल की यह एक्ट्रेस, जो कई बड़ी फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं, ने खुलासा किया कि पिछले 10 सालों से उन्होंने गेहूं का आटा बिल्कुल छोड़ दिया है। इसके बजाय वे सिर्फ ज्वार या रागी का इस्तेमाल करती हैं। 'खाने में क्या है' यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रकुल ने बताया कि "दाल, रोटी, सब्जी हर उत्तर भारतीय का स्टेपल फूड है। लेकिन आप ज्वार की रोटी खा सकते हैं। बचपन में घर पर आटा भी खाती थीं, ज्वार भी खाती थीं। लेकिन पिछले दशक से मैं सिर्फ इन दोनों में से एक ही चुनती हूं।"

रकुल का यह छोटा-सा चेंज बड़ा असर दिखाता है। वे कहती हैं, "घर पर तो कम से कम स्मार्ट चॉइस चुनो। दाल-सब्जी या चिकन वही रहता है, बस आटा बदल दो ताकी शरीर में फर्क साफ दिखेगा। गट आपके शरीर का दूसरा दिमाग है।" यह बात उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि ज्वार और रागी जैसे मिलेट्स पाचन को सुधारते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे समय तक गेहूं छोड़ने से वजन कंट्रोल होता है, डायबिटीज का खतरा कम होता है और एनर्जी लेवल स्थिर रहता है । रकुल की तरह एक्टिव लाइफस्टाइल में यह आदत मेटाबॉलिज्म को बूस्ट देती है।

इन मिलेट्स के फायदे वाकई गजब के हैं। कंसल्टेंट डाइटिशियन गरिमा गोयल के मुताबिक, ज्वार और रागी नैचुरली ग्लूटेन-फ्री होते हैं, जो ग्लूटेन इनटॉलरेंस वालों के लिए वरदान हैं। इनमें ढेर सारा फाइबर होता है, जो भूख कंट्रोल करता है, ब्लड शुगर बैलेंस रखता है और हेल्दी गट बनाए रखता है। समय के साथ मोटापा, कब्ज जैसी दिक्कतें दूर भागती हैं। ज्वार कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्लांट प्रोटीन का खजाना है, जबकि रागी कैल्शियम, आयरन और अमीनो एसिड से लबालब होता है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं, हीमोग्लोबिन बढ़ता है और पूरे दिन ताकत मिलती है।


दूसरी तरफ, कनिका मल्होत्रा जैसी डायबिटीज एक्सपर्ट बताती हैं कि ये अनाज लाइसिन-मेथिओनिन जैसे अमीनो एसिड देते हैं, जो गेहूं में न के बराबर होते हैं। यह मिलेट लाइसिन टिशू रिपेयर करता है और इम्यूनिटी और दिमाग तेजी बढ़ाता है। रागी कैल्शियम का सुपर सोर्स है और । खासकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए इसका सेवन किया जाता है।

यह स्विच कोई जादू नहीं, बल्कि साइंस है। रकुल सलाह देती हैं कि बाहर कभी-कभी चीट करें, लेकिन घर पर बैलेंस रखें। चावल, ओट्स या जौ जैसे ग्रेन्स मिलाकर वैरायटी लाएं, ताकि न्यूट्रिएंट्स पूरे मिलें। उनकी तरह फिट रहने वालों के लिए यह आसान ट्रिक है।

रकुल की यह आदत उनके फैंस के लिए भी प्रेरणादायक है। अक्सर लोग सोचते हैं कि फिटनेस के लिए बड़े बदलाव करने पड़ते हैं, लेकिन रकुल ने दिखाया कि छोटे-छोटे चुनाव भी जीवन में बड़ा फर्क ला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी बाहर का खाना खाया जा सकता है, लेकिन घर पर स्मार्ट चॉइस करना ही असली हेल्दी लाइफस्टाइल की कुंजी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।