बारिश में फिट रहने का सीक्रेट, भीगते मौसम में पिएं शुगर फ्री फ्रूट ड्रिंक्स!

आजकल मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिनका रेगुलर कंसम्पशन हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में अगर आप हेल्दी और ताजगी से भरपूर ऑप्टिनो'तलाश रहे हैं, तो घर पर बनी बिना चीनी वाली फ्रूट सोडा ड्रिंक बेहतरीन रहेगी। ताजे फलों और नींबू से तैयार यह ड्रिंक स्वाद के साथ शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद करती है।

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 7:00 AM

मानसून के मौसम में बदलते मौसम और नमी की वजह से शरीर अक्सर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में घर पर बनी ताज़े फलों की एनर्जी ड्रिंक शरीर को तुरंत तरोताजा करने के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी देती है। आइए जानते हैं मानसून के लिए एक आसान और हेल्दी एनर्जी ड्रिंक बनाने का तरीका:

मानसून में क्यों पिएं एनर्जी ड्रिंक?

This may contain: three pitchers and two glasses with strawberries in them on a wooden table, outdoors

बारिश के मौसम में कई लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं, जिससे थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ताजे फलों से बनी यह एनर्जी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एनर्जी देने में मदद करती है। यह बाजार में मिलने वाले ज्यादा चीनी वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स की तुलना में कहीं बेहतर ऑप्शन है।


 

 

 

बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट

Story pin image

 

 

इस हेल्दी एनर्जी ड्रिंक को बनाने के लिए 1 कप अपनी पसंद का ताजा फल जैसे सेब, अनार, संतरा, कीवी, अमरूद, ब्लूबेरी या मौसमी लगी। इसके साथ 1 गिलास ठंडा सोडा वाटर या स्पार्कलिंग वाटर, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 6–8 ताजी पुदीने की पत्तियां और कुछ बर्फ के टुकड़ों की जरूरत होगी। टेस्ट बढ़ाने के लिए काला नमक या सेंधा नमक।

 

 

 

ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

Story pin image

सबसे पहले फलों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें गिलास या मिक्सिंग जार में डालकर हल्का-सा मैश करें, ताकि उनका रस निकल आए। अब इसमें नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। सर्विंग गिलास में बर्फ डालें, फिर फलों का मिश्रण भरें और ऊपर से धीरे-धीरे सोडा वाटर डालें। स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक मिलाएं और ताजे फलों व पुदीने से सजाकर तुरंत परोसें।

 

 

 

अलग-अलग फ्लेवर आजमाएं

This may contain: two glasses filled with fruit and juice on top of a pile of oranges, raspberries, and strawberries

मानसून में आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग फलों का मिक्सचर बना सकते हैं। संतरा और कीवी ताजगी से भरपूर स्वाद देते हैं, जबकि अनार और नींबू का मिक्सचर हल्का खट्टा-मीठा फ्लेवर देता है। सेब और पुदीना, अमरूद और नींबू या आम और पुदीना भी बेहतरीन ऑप्शन हैं। हर बार अलग फल चुनकर नई एनर्जी ड्रिंक का आनंद लिया जा सकता है।

 

 

 

इस ड्रिंक के फायदे

Story pin image

यह घर पर बनने वाली एनर्जी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने, थकान कम करने और नेचुरल एनर्जी देने में मदद करती है। इसमें मौजूद फलों के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इसमें एडेड शुगर या आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं होते, इसलिए यह मानसून में रोजाना पीने के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बन सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।