Tips and Tricks: तेल के दाग मिनटों में गायब! जानिए ये कमाल की ट्रिक

Oil Stain Remover For Clothes: रसोई में काम करते समय कपड़ों पर तेल का दाग लगना आम है, लेकिन नए या पसंदीदा कपड़ों पर यह और मुश्किल हो जाता है। महंगे डिटर्जेंट भी कई बार बेअसर साबित होते हैं। अब सिर्फ दो साधारण चीजों से 10 मिनट में इन जिद्दी दागों को हटाने का आसान घरेलू तरीका सामने आया है

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Oil Stain Remover For Clothes: दाग लगे हिस्से के नीचे एक प्लेट या मोटा कार्डबोर्ड रखें ताकि दाग दूसरी तरफ न फैले।

रसोई में खाना पकाते समय तेल के छींटे कपड़ों पर पड़ जाना तो आम बात है, लेकिन जब ये जिद्दी दाग आपके पसंदीदा या नए कपड़ों पर लग जाएं, तो परेशानी बढ़ जाती है। चाहे आप कितनी भी बार धो लें या महंगे से महंगे डिटर्जेंट इस्तेमाल कर लें, कई बार ये दाग पूरी तरह नहीं निकलते। ऐसे में कपड़े खराब हो जाते हैं और पहनने लायक नहीं रहते। अक्सर लोग इन दागों को हटाने के लिए अलग-अलग केमिकल्स या दाग हटाने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन नतीजा हमेशा उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलता।

अब इस समस्या का बेहद आसान और सस्ता घरेलू समाधान सामने आया है, जिसमें सिर्फ दो साधारण चीजें इस्तेमाल होती हैं और केवल 10 मिनट में तेल के दाग पूरी तरह गायब हो जाते हैं। ये नुस्खा न केवल असरदार है बल्कि कपड़े की क्वालिटी को भी सुरक्षित रखता है, जिससे आपका पसंदीदा कपड़ा फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।

बस दो चीजें और 10 मिनट में दाग गायब


डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने इंस्टाग्राम  पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड से तेल का दाग कुछ ही मिनटों में साफ हो सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल स्टेप बाय स्टेप तरीका

दाग लगे हिस्से के नीचे एक प्लेट या मोटा कार्डबोर्ड रखें ताकि दाग दूसरी तरफ न फैले।

दाग पर बेकिंग सोडा की मोटी परत डालें।

इसके ऊपर कुछ बूंदें डिशवॉशिंग लिक्विड की डालें।

हल्के हाथ से दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और दाग पर फैला दें।

इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

तय समय बाद कपड़े को साफ पानी से धो लें।

क्यों काम करता है ये नुस्खा?

बेकिंग सोडा तेल को सोखकर कपड़े से खींच लेता है, जबकि डिशवॉशिंग लिक्विड में ऐसे तत्व होते हैं जो ग्रीस और ऑयल को तोड़ देते हैं। जब दोनों का मिश्रण दाग पर लगाया जाता है, तो तेल ढीला पड़ जाता है और धोते ही साफ हो जाता है।

आपको भी है पैंट की पिछली जेब में पर्स रखने की आदत, ये छोटी गलती आपके शरीर को पड़ सकती है भारी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।