क्या आप जानते हैं शर्ट के कॉलर बटन का असली इस्तेमाल?

आपने शर्ट के सामने और स्लीव्स के बटन जरूर देखे होंगे और इनके काम के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शर्ट के कॉलर पर लगे छोटे बटन क्यों होते हैं और ये सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि कॉलर को सही जगह रखने और स्टाइल के साथ सुरक्षा भी देते हैं?

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
down collar button: घुड़सवार तेजी से घोड़े पर दौड़ते समय हवा के दबाव से कॉलर उनके चेहरे पर गिर जाता था

इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अनगिनत चीजों को देखता और महसूस करता है, लेकिन ज्यादातर लोग केवल उन्हीं चीजों पर ध्यान देते हैं जो सीधे उनके फायदे या नुकसान से जुड़ी हों। बाकी चीजें उनके लिए नजरअंदाज रह जाती हैं। वही असली ज्ञानी है जो हर चीज में सवाल करता है और ये समझने की कोशिश करता है कि इसका उद्देश्य क्या है। फैशन भी ऐसी ही दुनिया है—हम ट्रेंडी कपड़े, एक्सेसरीज और शर्ट्स पहनते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे छोटे-छोटे रहस्यों के बारे में शायद ही जानते हों। उदाहरण के लिए, ज्यादातर ब्रांडेड शर्ट्स में कॉलर के ऊपर दो छोटे बटन लगे होते हैं।

हम इन्हें केवल स्टाइल समझकर पहन लेते हैं, लेकिन इनके पीछे एक दिलचस्प और ऐतिहासिक कारण छिपा हुआ है। इन बटन्स का काम सिर्फ शोपीस बनना नहीं, बल्कि कॉलर को सही जगह टिकाए रखना और पुराने समय में घुड़सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

शर्ट के कॉलर के छोटे बटन का रहस्य


आजकल ज्यादातर ब्रांडेड शर्ट्स में कॉलर के ऊपर दो छोटे बटन लगे होते हैं। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ फैशन स्टेटमेंट समझते हैं और पहन लेते हैं, लेकिन ये बटन सिर्फ शोपीस नहीं हैं। इनका नाम डाउन कॉलर बटन है और इसका मुख्य काम कॉलर को नीचे रखने में मदद करना है।

शुरुआत घुड़सवारों से हुई

इस ट्रेंड की शुरुआत घुड़सवारों के कपड़ों से हुई थी। पोलो टी-शर्ट्स पहनने वाले इवी लीग के खिलाड़ी और घुड़सवारों के कॉलर में ये बटन लगे रहते थे।

बटन क्यों जरूरी था

घुड़सवार तेजी से घोड़े पर दौड़ते समय हवा के दबाव से कॉलर उनके चेहरे पर गिर जाता था, जिससे ध्यान भटकता और असुविधा होती थी। इस समस्या को हल करने के लिए कॉलर के नीचे छोटे बटन लगाए गए। ये बटन कॉलर को नीचे टिकाए रखते थे और घुड़सवार सुरक्षित रहते थे।

फैशन में बदल गया प्रयोग

आज भी डाउन कॉलर वाले शर्ट और टी-शर्ट बाजार में खूब बिकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इनके असली मकसद से अनजान हैं और इसे केवल स्टाइल के लिए पहनते हैं।

Jaggery purity test: नकली गुड़ से बचने के 5 आसान तरीके, अब दुकानदार नहीं कर पाएगा धोखा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।