मानसून में घर बनाएं कॉकरोच फ्री जोन, छोटी-छोटी आदतें आएंगी बड़े काम!

बारिश शुरू होते ही घर में कॉकरोच नजर आने लगते है। इसके लिए घर में रखी गयी कुछ छोटी-छोटी चीजें ही जिम्मेदार होती हैं। साफ-सफाई के बावजूद भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो कॉकरोच को घर की ओर अट्रैक्ट कर सकती हैं। मानसून में इनसे बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिसे आप अपना सकते हैं, जो कॉकरोच की प्रॉब्लम को कम करने में मदद करेंगे।

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 1:27 PM

मानसून आते ही घर में कॉकरोच दिखने लगें तो काम करना मुश्किल हो जाता है और खाने-पीने की चीजों को लेकर चिंता बढ़ जाती है। हमारे घर की कुछ आदतें और छोटी-छोटी लापरवाहियां कॉकरोच को घर में बुलावा देती हैं।

घर में सिर्फ रोज झाड़ू-पोंछा करना ही काफी नहीं है। घर को कॉकरोच से दूर रखने के लिए कई जगहों पर ध्यान दिया जान चाहिए। जिससे कॉकरोच के आने की संभावना कम की जा सके। मानसून में इन आसान घरेलू उपायों और आदतों से इन बिना बुलाए मेहमानों को दूर रखा जा सकता है।

kokpos


फूड आइटम और गार्बेज

मानसून में कॉकरोच को घर से दूर रखने के लिए सबसे पहले खाने के कचरे पर ध्यान दें। बिना ढक्कन वाले डस्टबिन में खाने की गंध जल्दी फैलती है, जिससे कॉकरोच जल्दी आ जाते हैं। इसलिए हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन इस्तेमाल करें और उसे ज्यादा देर तक भरा न रहने दें। खाने को भी खुला न छोड़े, इसे एयरटाइट डिब्बों में रखें और रातभर सिंक में गंदे बर्तनों को धोकर रखें।

क्रैक और लीकेज

कॉकरोच दरवाजे या खिड़की से ही नहीं, बल्कि पाइप के आसपास की छोटे क्रैक और ड्रेन से भी घर में घुस सकते हैं। इसलिए किचन, बाथरूम और सिंक के आसपास ऐसी जगहों को अच्छी तरह देखें और जहां से रास्ता बन रहा हो, उसे सील करें। इसके साथ ही टपकते नल, लीक पाइप और सीलन वाली जगहों को जल्द ठीक कराएं। रात को सोने से पहले सिंक और फर्श को सूखा रखें।

कॉकरोच छिपने की जगह

कॉकरोच को अंधेरी और शांत जगहों में छिपना पसंद होता है। घर में पड़े पुराने कार्डबोर्ड, अखबार, खाली डिब्बे और बेकार सामान के ढेर उनके लिए अच्छी छिपने की जगह बन सकते हैं। किचन, बाथरूम, स्टोररूम और पाइप के आसपास ऐसी चीजें जमा न होने दें। इन जगहों की सफाई करें और बिना जरुरत का सामान हटा दें।

तुरंत एक्शन लें

सिर्फ झाड़ू-पोंछा करने से कॉकरोच की परेशानी हमेशा के लिए खत्म नहीं होती। यदि घर में बार-बार कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं, तो उनके आने वाली जगहों पर नजर रखें और खाना-पानी मिलने के रास्ते बंद करें। जरूरत पड़ने पर कॉकरोच ट्रैप या पेस्ट कंट्रोल ट्रीटमेंट की मदद ली जा सकती है। शुरुआत में ही ध्यान देने से बढ़ती प्रॉब्लम को रोका जा सकत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।