सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई मोटे और भारी कपड़ों की ओर भागता है। स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़े हमारी अलमारी का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन हर किसी के लिए रोजाना ये कपड़े पहनना या नए खरीदना महंगा और झंझट भरा हो सकता है। वहीं, कई बार भारी कपड़े पहनने के बावजूद भी शरीर पूरी तरह गर्म नहीं रहता। ऐसे में स्मार्ट ट्रिक्स और सही फैब्रिक अपनाकर आप हल्के कपड़ों में भी गर्म रह सकते हैं और ठंडी हवाओं की चपेट से बच सकते हैं। इसके लिए लेयरिंग, थर्मल कपड़े, सही फैब्रिक और शरीर के प्रमुख हिस्सों की सुरक्षा जैसे आसान उपाय बहुत मददगार साबित होते हैं।
ये न सिर्फ आपको गर्म रखेगा बल्कि कपड़ों की देखभाल और खर्चे की परेशानी से भी बचाएगा। छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप इस सर्दी को आरामदायक और स्टाइलिश बना सकते हैं।
लेयरिंग यानी कई पतली परतें पहनना। सही फैब्रिक चुनें जैसे ऊन, फ्लीस, थर्मल। गर्दन, सिर, हाथ और पैर जैसे मुख्य हिस्सों को ढकना जरूरी है। पतले टी-शर्ट और टॉप पहनें और ऊपर थर्मल की परत डालें। इससे शरीर की गर्मी अंदर फंसी रहेगी और आप हल्के कपड़ों में भी गर्म महसूस करेंगे।
सर्दी में जींस कैसे पहनें
कई लोग सर्दियों में जींस पहनना छोड़ देते हैं क्योंकि ये पैरों को पूरी तरह गर्म नहीं रखती। लेकिन आप थर्मल इनर पजामा जींस के नीचे पहन सकते हैं। यह पैरों को ठंड से बचाएगा और आपको आरामदायक गर्माहट देगा।