हर सेलिब्रेशन में छा जाएगा आपका लहंगा, बस अपनाएं ये आसान स्टाइलिंग टिप्स!

आपको हर त्यौहार के लिए नया लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। थोड़ी-सी स्मार्ट स्टाइलिंग और एक्सेसरीज की मदद से एक ही लहंगे को कई अलग-अलग लुक दिए जा सकते हैं। यहां ऐसे ही आसान स्टाइलिंग आइडियाज दिए है, जो आपके लहंगे को हर मौके के लिए परफेक्ट बना देंगे।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 12:01 PM

लहंगा आज सिर्फ शादी या त्योहार का आउटफिट नहीं, बल्कि हर खास मौके पर स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। सही ब्लाउज, दुपट्टे की ड्रेपिंग, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ एक ही लहंगे को अलग-अलग मौकों के हिसाब से नया लुक दिया जा सकता है। हर सेलिब्रेशन में अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आएंगे:

 दिन के फंक्शन का लुक (Daytime Look)

Story pin image

दिन के फंक्शन के लिए हल्के रंगों और आरामदायक फैब्रिक वाला लहंगा चुनें। ऑर्गेंजा, जॉर्जेट या कॉटन-सिल्क के साथ सिंपल ज्वेलरी और फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।


कॉकटेल पार्टी स्टाइलिंग (Cocktail Styling)

Story pin image

अगर कॉकटेल या संगीत (Sangeet) फंक्शन है, तो कोर्सेट ब्लाउज, स्टाइलिश जैकेट या ऑफ-शोल्डर ब्लाउज ट्राई करें। दुपट्टे की जगह केप या जैकेट पहनने से मॉडर्न और ग्लैमरस लुक मिलता है।

ब्राइडल लुक (Bridal Look)

दुल्हन के लिए डबल दुपट्टा स्टाइल हमेशा क्लासिक लगता है। इसके साथ कुंदन, पोल्की या हैवी ब्राइडल ज्वेलरी पहनकर रॉयल और ट्रेडिशनल लुक आसानी से पाया जा सकता है।

रिसेप्शन ग्लैम स्टाइल (Reception Glam)

This may contain: a woman in a wedding dress posing for the camera

रिसेप्शन के लिए सीक्विन, बीडवर्क या मेटैलिक टोन वाला लहंगा चुनें। डायमंड या स्टोन ज्वेलरी, स्टाइलिश क्लच और हील्स के साथ आपका लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा।

त्योहारों का एथनिक लुक (Festive Styling)

Story pin image

त्योहारों पर बनारसी, सिल्क या गोटा-पट्टी वर्क वाले लहंगे बेहतरीन लगते हैं। इन्हें कुंदन ज्वेलरी, चांदबाली और पोटली बैग के साथ स्टाइल करके क्लासिक फेस्टिव लुक पाया जा सकता है।

दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल (Dupatta Draping)

Story pin image

एक ही लहंगे का लुक बदलने का सबसे आसान तरीका दुपट्टे की ड्रेपिंग है। कभी वन-शोल्डर स्टाइल, कभी केप स्टाइल या फिर बेल्ट के साथ दुपट्टा पहनकर बिल्कुल नया लुक बनाया जा सकता है।

एक्सेसरीज से लुक अपग्रेड करें (Accessories Upgrade)

This may contain: a woman in a purple dress sitting on a bench with flowers and buildings behind her

अगर नया लहंगा नहीं खरीदना चाहतीं, तो सिर्फ ब्लाउज, ज्वेलरी, बेल्ट, बैग और फुटवियर बदलकर भी उसी लहंगे को बिल्कुल अलग और ट्रेंडी लुक दिया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।