तेज धूप, बढ़ती गर्मी और लगातार पसीना इन दिनों बालों को मैनेज करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। चिपचिपे मौसम में खुले बाल जल्दी बिगड़ जाते हैं, जिससे पूरा लुक खराब लग सकता है और असहजता भी बढ़ जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग आसान रास्ता चुनते हुए बाल बांध लेते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्टाइल से समझौता करना पड़े। सही हेयर स्टाइल अपनाकर आप गर्मी में भी कूल, फ्रेश और ट्रेंडी दिख सकती हैं। हाई बन, पोनीटेल, ब्रेडेड बन या स्लीक लो बन जैसे आसान विकल्प न सिर्फ बालों को सेट रखते हैं बल्कि पूरे लुक को भी स्मार्ट बना देते हैं।
थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही स्टाइलिंग से आप कंफर्ट के साथ-साथ फैशन गेम भी ऑन पॉइंट रख सकती हैं। गर्मियों में हेयर स्टाइल का सही चुनाव आपको आत्मविश्वास और आराम दोनों देता है।
हाई बन गर्मियों का सबसे आसान और पॉपुलर हेयर स्टाइल है। इसे कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है और यह चेहरे को पसीने से दूर रखता है। ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग हर मौके पर यह स्टाइल फिट बैठता है।
पोनीटेल एक ऐसा हेयर स्टाइल है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। हाई, लो या साइड पोनीटेल आप इसे अपने मूड और आउटफिट के हिसाब से बदल सकती हैं। ब्रेडेड ट्विस्ट के साथ यह और भी स्टाइलिश लगती है।
ब्रेडेड बन गर्मियों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। यह न सिर्फ बालों को अच्छे से सेट रखता है बल्कि एथनिक लुक को भी निखार देता है। इसे गजरे या हेयर एक्सेसरी से सजाकर आप फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
यह हेयर स्टाइल उन लोगों के लिए बेस्ट है जो क्लासी और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं। यह लंबे समय तक टिका रहता है और ऑफिस मीटिंग या खास मौकों के लिए बिल्कुल सही है। हेयर जेल और स्प्रे इसे और शार्प लुक देते हैं।
अगर आप खुले बाल पसंद करती हैं तो हेयर बैंड, क्लिप या स्कार्फ जैसे एक्सेसरीज से लुक को और आकर्षक बना सकती हैं। हल्के कर्ल या स्ट्रेट हेयर के साथ यह स्टाइल हर आउटफिट पर अच्छा लगता है।
गर्मी में बालों की देखभाल भी जरूरी
सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बालों की केयर भी उतनी ही जरूरी है। हफ्ते में दो बार शैंपू करें, हल्का सीरम लगाएं और हेयर मास्क से बालों को पोषण दें। इससे बाल हेल्दी और शाइनी बने रहते हैं।