muskmelon Buying Tips: बाजार से खरबूजा लेते वक्त करें ये 4 टेस्ट, मिलेगा परफेक्ट स्वाद

How to buy Muskmelon: गर्मियों में हाइड्रेटिंग और सेहतमंद खरबूजा खाने से पाचन सुधरता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, मीठा और पका खरबूजा चुनने के लिए उंगली से दबाकर उसकी सॉफ्टनेस जांचें। साथ ही खुशबू, रंग और जालीदार स्किन से भी उसकी मिठास पहचानी जा सकती है

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
How to buy Muskmelon: खरबूजा खाने से शरीर और पेट दोनों को शीतलता मिलती है

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और थकावट शरीर को बेहाल करने लगते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी पूरी करने के लिए जरूरत होती है कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी। ऐसा ही एक फल है — खरबूजा ये रसीला, मीठा और ठंडक देने वाला फल न सिर्फ स्वाद में कमाल है बल्कि इसके भीतर छिपे पोषक तत्व गर्मियों में सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। पानी, फाइबर, विटामिन A और C से भरपूर खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

यही वजह है कि यह फल गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल किया जाता है। लेकिन अक्सर बाजार से खरीदे गए खरबूजे कच्चे, फीके या बीजों से भरे निकलते हैं। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है — कैसे चुनें सबसे मीठा, पका और स्वादिष्ट खरबूजा

सेहत के लिए क्यों जरूरी है खरबूजा?


1. 90% से ज्यादा पानी वाला फल

खरबूजा लगभग 90-92% पानी से भरपूर होता है। यानी जब भी इसे खाएं, शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है और लू या डिहाइड्रेशन से बचाता है।

2. पेट को ठंडक देता है

गर्मी में अक्सर पेट भारी या गर्म महसूस होता है। खरबूजा खाने से शरीर और पेट दोनों को शीतलता मिलती है, जिससे गैस, जलन और एसिडिटी में राहत मिलती है।

3. पाचन में सुधार

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गर्मियों में रोजाना एक कटोरी खरबूजा खाने से पेट साफ रहता है।

4. इम्युनिटी करता है मजबूत

खरबूजे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाते हैं।

5. स्किन और बालों के लिए भी बेस्ट

इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।

सही खरबूजा कैसे चुनें?

बाजार में हर ठेले, हर दुकान पर ढेर सारे खरबूजे लगे होते हैं, लेकिन हर बार मीठा, रसीला और पका हुआ खरबूजा मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो चलिए, जानते हैं सही खरबूजा खरिदने के कुछ सुपर आसान टिप्स।

  1. खुशबू पहचानिए

खरबूजे को उसके डंठल (स्टेम) की तरफ से सूंघें। अगर उसमें से फूलों जैसी फ्रूटी और मीठी खुशबू आ रही है, तो समझ लीजिए ये खरबूजा एकदम पका हुआ और स्वाद में मीठा है। अगर कोई खुशबू नहीं आ रही तो या तो वो कच्चा है, या बहुत पुराना।

2. उंगली से दबा कर टेस्ट करें

खरबूजे को अपनी उंगली से हल्का दबाएं:

अगर थोड़ा-सा दबता है और सॉफ्ट महसूस होता है तो वो एकदम पका हुआ है।

अगर बिल्कुल हार्ड है और दब नहीं रहा, तो अभी कच्चा है।

अगर बहुत ज्यादा दब जाए और उंगली अंदर तक धंस जाए, तो वो गल चुका है, यानि बहुत ज्यादा पका हुआ है—ऐसा खरबूजा ना लें।

3. जालीदार स्किन

खरबूजे की बाहरी सतह पर अगर आपको गहरे, साफ और जालीदार (net-like) निशान दिखते हैं, तो ये बहुत अच्छा संकेत है। जितनी गहरी और समान जालियां, उतना ही मीठा होगा खरबूजा।

4. रंग पर भी ध्यान दें

अगर खरबूजा ऊपर से हरा दिख रहा है, तो समझिए अभी कच्चा है।

अगर उसका रंग गोल्डन येलो यानी सुनहरा पीला हो, तो वो एकदम बेस्ट क्वालिटी का पका हुआ खरबूजा है।

कैसे खाएं खरबूजा?

सुबह नाश्ते में

दोपहर के खाने के बाद

फ्रूट चाट या स्मूदी के रूप में

ठंडा करके हल्के नमक के साथ

Coconut Buying Tips: बिना तोड़े जानें नारियल में है मलाई या पानी, बस फॉलो करें ये टिप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।