Tamannaah Bhatia: वर्कआउट करने में आता है आलस? तमन्ना भाटिया से सीखें सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने अपने एक्सरसाइज रूटीन, डाइट और फिट रहने के राज के बारे में खुलकर बताया

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 8:42 PM
क्ट्रेस ने बताया उनकी फिटनेस का राज क्या है

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर अपनी स्टाइल और फिटनेस के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। तमन्ना भाटिया अपनी एनर्जेटिक वर्कआउट स्टाइल और पॉजिटिव एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस की फिटनेस की हर कोई काफी तारीफ करता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया की वह खुद को कैसे फिट रखती है और पूरे दिन वह क्या खाती है। तमन्ना भाटिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेनिंग सेशन की वीडियो शेयर करती रहती है।

हाल ही में ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट और अपनी दिन के पूरे रूटीन के बारे में बताई। एक्ट्रेस ने बताया उनकी फिटनेस का राज क्या है।

एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट पर क्या कहा


ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने उनसे पूछा कि "आप पूरा दिन काम करती हैं, कभी 8 घंटे, कभी 12 घंटे। और फिर भी आप सुबह 4:30 बजे ट्रेनिंग करती हैं। उन्हें इसकी प्रेरणा इंस्पिरेशन से मिलती है?" इस पर तमन्ना ने जवाब दिया, "यह अच्छा है, सुबह वर्कआउट करने से मैं ज्यादा फ्रेश और एक्टिव महसूस करती हूं।" एक्ट्रेस के बिना किसी दिखावे के बिल्कुल सादा और साफ जवाब दिया।

 

वर्कआउट में मजा आता है-तमन्ना

तमन्ना अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बाद भी सुबह-सुबह वर्कआउट करना नहीं भूलती है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को प्रायोरिटी पर रखती है। जब एक्ट्रेस से उनकी फिटनेस का राज पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, "इसका कोई दूसरा तरीका नहीं है। डाइट कंट्रोल जरूरी है, लेकिन वर्कआउट की जगह कुछ और नहीं ले सकता। और सबसे बड़ी बात, मुझे इसमें मजा आता है।"

तमन्ना भाटिया का फिटनेस के प्रति नजरिया उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन है, जो अक्सर एक्सरसाइज को बोझ की तरह देखते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वर्कआउट को मजे के साथ, डिसिप्लिन और नियमितता के साथ करना चाहिए, फिर चाहे इसके लिए आपको बहुत जल्दी उठना ही क्यों न पड़े।

AC के साथ पंखा चलाना सही या गलत? यहां जानें पूरा सच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।