भारतीय घरों में किचन सबसे अहम हिस्सा रहा है। कितने ही जायके, कितने पकवान पेट के साथ-साथ दिल और दिमाग को भी तृप्त करते हैं। लेकिन इसकी सफाई करने में नानी याद आ जाती है। स्वाद के साथ यहां पनपने वाली गंदगी छुड़ाए नहीं छूटती है। टाइलों पर जमे जिद्दी तेल, मसालों और रोज की धूल-मिट्टी का दाग साफ करना मुश्किल हो जाता है। इस काम में कई बार बाजार के महंगे क्लीनर का भी दम निकल जाता है। लेकिन आपकी इस परेशानी का हल भी उसी जगह मौजूद है जहां की सफाई आप करना चाहते हैं। जी हां किचन की चीजों में, वो भी बिलकुल बजट में।
