Snakes: मानसून के मौसम में गर्मी से राहत तो मिल जाती है लेकिन ये अपने साथ कई नई परेशानियां भी लेकर आती है। इस मौसम में कई सारे जहरीले जीव-जंतुओं अपने बील से बाहर आकर अक्सर झाड़ियों, खुले इलाकों या घरों के आसपास दिखाई देने लगते हैं। बारिश के कारण सांप भी अपने बिल से बाहर निकल आते हैं। इसके साथ ही ये कई बार घर के अंदर भी घुस आते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है। किराने की दुकान या हमारी रसोई में मिलने वाले इन घरेलू उपाय अपनाकर इन सांपों को अपने घर से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में
सिरका एक ऐसी चीज है जो अक्सर हर किचन में आसानी से मिल जाती है और इसका इस्तेमाल सांपों को दूर रखने के लिए किया जा सकता है। इसकी तेज गंध सांपों को पसंद नहीं होती, इसलिए इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां सांप के आने की आशंका ज्यादा हो। आप चाहें तो सिरके में रुई भिगोकर घर के कोनों या खिड़की-दरवाजों के पास रख सकते हैं। विनेगर के इस्तेमाल से सांप घर के आस पास भी नहीं भटकेंगा।
अमोनिया की तेज गंध सांपों को दूर रखने में कारगर होती है। इसकी तेज गंध सांपों को पसंद नहीं आती है। इसे कपड़े में भिगोकर प्लास्टिक थैली में डालें और संभावित जगहों पर रखें। हालांकि यह जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी गंध इंसानों और पालतू जानवरों को परेशान कर सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। हफ्तेभर में कपड़ा बदलना चाहिए ताकि असर बना रहे।
रसोई में लौंग और दालचीनी आसानी से मिल जाती हैं, सांपों को दूर रखने में भी मदद कर सकती हैं। लौंग और दालचीनी के तेल की तेज खुशबू सांपों को दूर रखने में मदद करती है। इन्हें पानी में मिलाकर घर के दरवाजों या कोनों में स्प्रे करें या रूई में डालकर रखें। इंसानों के लिए सुरक्षित होते हैं, लेकिन पालतू जानवरों से दूर रखें और हर कुछ दिन में दोहराएं।
हमारे किचन में लहसुन और प्याज आसानी से मिल जाते हैं। लहसुन और प्याज की तेज गंध सांपों को दूर रखने में मदद करती है। इनका पेस्ट बनाकर पानी में मिलाकर स्प्रे करें या टुकड़े घर के कोनों में रखें। यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और सांपों को पास आने से रोक सकता है। असर बनाए रखने के लिए इसे हर कुछ दिन में दोहराएं।