बाजार में सब्जी की दुकान पर रखी फूलगोभी कितनी अच्छी लगती है। लेकिन इस सब्जी का ख्याल आते ही इामें मौजूद कीड़े भी आंखें के सामने रेंगने लगते हैं। बहुत से लोग तो इसी डर की वजह से गोभी को हाथ भी नहीं लगाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी ये समस्या चुटकियों में हल हो जाएगी। इसके लिए आपको किसी खास या महंगी चीज की जरूरत भी नहीं है। आपके किचन में मौजूद दो एकदम साधारण सी चीजें इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानें इनके बारे में।
बहुत गठीली गोभी खरीदने से बचें
फूलगोभी खरीदते समय, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह ज्यादा गठीली या पीली न हो। ताजी, सफेद और थोड़ी खुली हुई फूलगोभी चुनें, क्योंकि इससे अंदरूनी परतों तक हवा पहुंचती है और कीड़ों के लगने की संभावना कम हो जाती है।
फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके फूल अलग कर लें। उन्हें गुनगुने पानी में भिगोएं। ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गरम नहीं हो, क्योंकि ज्यादा गर्मी से गोभी खराब हो सकती है। इससे सफाई आसान हो जाती है।
गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच नमक और थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालें। हल्दी में प्राकृतिक कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जबकि नमक कीड़ों को ऊपर तैरने का कारण बनता है। फूलगोभी को इस मिश्रण में लगभग 15-20 मिनट तक भिगोएं, इस दौरान कीड़े सतह पर आ जाएंगे। सुरक्षा के लिए, हल्दी और नमक में थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलाएं। यह मिश्रण कीड़ों को प्रभावी ढंग से खत्म करता है और सब्जी में मौजूद बैक्टीरिया को भी मार देता है।
साफ पाने से दो-तीन बार धोएं गोभी
इसके बाद, फूलगोभी को एक छलनी में डालें और साफ पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें। इससे हल्दी और नमक के सारे निशान पूरी तरह से निकल जाएंगे और फूलगोभी पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
ये टिप अपनाएं और गोभी के मजे लें
फूलगोभी बनाते समय, उसे हमेशा पहले हल्दी और नमक के पानी में भिगोएं। यह टाइम टेस्टेड घरेलू उपाय है, जो बरसों से हमारी दादी-नानी करती आई हैं। आप भी इसे अपनाकर अपनी डिश को पूरे मन से एंज्वॉय कर सकते हैं।