दिनभर झाड़ू-पोंछा और घर की सफाई करने के बाद भी अगर घर कुछ ही घंटों में फिर से बिखरा हुआ नजर आने लगे, तो सिर्फ ज्यादा मेहनत करना ही इसका हल नहीं है। जापान में घर को साफ रखने के लिए एक अलग तरीका अपनाया जाता है। यहां सफाई को घंटों चलने वाले काम की तरह नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों का हिस्सा माना जाता है। चीजों को इस्तेमाल करने के बाद सही जगह रखना, जरूरत का ही सामान रखना और गंदगी को ज्यादा जमा न होने देना इस रूटीन का अहम हिस्सा है।
घर की सफाई में पूरा दिन लगाने की जरूरत नहीं है। जापानी तरीके से कुछ आसान आदतें अपनाकर घर को कम मेहनत में साफ और ऑर्गेनाइज्ड रखा जा सकता है। इसमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा काम करने पर जोर दिया जाता है, ताकि बाद में सफाई का बड़ा बोझ न बने। इसके लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं होती, बस चीजों को रखने और सफाई करने का तरीका थोड़ा बदलना होता है।
