चेहरे की त्वचा बाकी शरीर से अलग होती है। खास बात ये है कि हमारी रोजमरर्रा की भागदौड़, तनाव, धूल, प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर भी चेहरे पर ही पड़ता है। इसके लिए अक्सर लोग पार्लर में महंगे फेशियल और कई तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं। बार-बार चेहरा धोते हैं, मगर कुछ देर की राहत के बाद चेहरा फिर अजीब सा हो जाता है। प्रदूषण की वजह से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे दाने-एक्ने होते हैं।
इन समस्याओं से पार्लर का ट्रीटमेंट भी लंबे समय में मदद नहीं कर पाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपका किचन त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर कर सकता है, बल्कि कई मामलों में तो ये उन्हें पास भी नहीं आने देता है। इनके बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर नेचुरल निखार के लिए 3 चीजों के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। आइए जानें इसके बारे में :
मुल्तानी मिट्टी से मुंह धोने का चलर हमारी दादी-नानी के जमाने से रहा है। ये त्वचा से गंदगी निकालती है और पोर्स को टाइट करती है। चेहरे की त्वचा में मौजूद एक्सट्रा ऑयल को नियंत्रित करती है और अंदर से सफाई करती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बे कम होते हैं और इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को ठंडक देते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल : मुल्तानी मिट्टी टुकड़ों में आती है, उसमें पानी मिला कर पेस्ट बना लें। अगर पाउडर है तो उसमें पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 2-4 मिनट लगाकर साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।
दूध हम सबके घर में आता है। दूध में मौजूद लैटिक एसिड स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरा धोने से त्वचा में नमी बनी रहती है और टैनिंग कम करने में मदद मिलती है। ये चेहरा धोने के लिए महंगे फेसवॉश से कहीं ज्यादा असरदार होता है।
इस तरह धोएं चेहरा : इसके लिए आप उबला या कच्चा कैसा भी डंडा या रूम टेंपरेचर पर दूध ले सकती हैं। इसे चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। 2-5 मिनट के बाद साधारण पानी से चेहरा धो लें। दूध में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
शहद चेहरे को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और ड्राइनेस से छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सिडेंट चेहरे को भीतर से साफ करते हैं और डेडे सेल्स हटाकर रंगत बेहतर बनाते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर मुंहासे कम होते हैं और नेचुरल निखार आता है।
इस तरह करें इस्तेमाल : शहद को भी अपने चेहरे पर बस 2-3 मिनट लगाना है और उसके बाद चेहरा साधारण पानी से धो देना चाहिए। इससे चेहरा साफ होता है और नरम और चमकदार बनता है। खास बात ये है कि इसे हर स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।