Tips To Select Right Foundation: परफेक्ट मेकअप के लिए जरूरी है सही फाउंडेशन, जानिए कैसे चुनें

Tips To Select Right Foundation: फाउंडेशन मेकअप का अहम हिस्सा है, जो आपके लुक को निखारता है। सही शेड चुनने से चेहरा ग्लो करता है, लेकिन गलत फाउंडेशन से स्किन टोन बिगड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी स्किन के अनुसार सही फाउंडेशन चुनें, ताकि मेकअप परफेक्ट और नेचुरल लगे

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
Tips To Select Right Foundation: सिर्फ शेड ही नहीं, स्किन टाइप का ध्यान रखना भी जरूरी है।

मेकअप को खूबसूरत और नैचुरल दिखाने के लिए फाउंडेशन सबसे अहम स्टेप माना जाता है। यह न सिर्फ चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाता है, बल्कि स्किन टोन को एकसमान बनाकर स्मूद और ग्लोइंग लुक देता है। लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे कोई भी फाउंडेशन चुन लेते हैं, जिससे पूरा मेकअप बिगड़ सकता है। गलत शेड लगाने से चेहरा या तो फीका और बेजान लगने लगता है या फिर जरूरत से ज्यादा चमकदार नजर आता है।

ऐसे में जरूरी है कि फाउंडेशन चुनते समय अपनी स्किन टोन और अंडरटोन को समझा जाए। सही फाउंडेशन न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में भी मदद करता है, जिससे आपका लुक हर मौके पर परफेक्ट नजर आता है।

पहले पहचानें अपनी स्किन का अंडरटोन


सही फाउंडेशन चुनने के लिए अपनी स्किन का अंडरटोन जानना जरूरी है। अंडरटोन तीन तरह के होते हैं—वॉर्म, कूल और न्यूट्रल। यह आपकी स्किन के नीचे छिपे रंग को दर्शाता है और सही शेड चुनने में मदद करता है।

नसों से समझें अपना टोन

अंडरटोन पहचानने का आसान तरीका है अपनी कलाई की नसों को देखना। अगर नसें हरी दिखें तो वॉर्म टोन, नीली या बैंगनी दिखें तो कूल टोन और अगर दोनों का मिक्स लगे तो आपका टोन न्यूट्रल हो सकता है।

स्किन टाइप भी है उतना ही जरूरी

सिर्फ शेड ही नहीं, स्किन टाइप का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन के हिसाब से फाउंडेशन चुनें, तभी यह लंबे समय तक टिकेगा और नेचुरल लगेगा।

व्हीटिश और वॉर्म स्किन के लिए सही चॉइस

अगर आपकी स्किन व्हीटिश या वॉर्म टोन की है, तो मैट या लिक्विड फाउंडेशन बेहतर रहता है। जरूरत पड़ने पर दो शेड्स को मिलाकर भी परफेक्ट मैच पाया जा सकता है।

फेयर स्किन वालों के लिए टिप्स

फेयर स्किन के लिए बेज टोन वाला फाउंडेशन अच्छा रहता है। इसे खरीदने से पहले गर्दन या जॉलाइन पर लगाकर जरूर चेक करें, ताकि शेड आपकी स्किन से पूरी तरह मेल खा सके।

Summer Colours 2026: गर्मियों में कौन-से रंग पहनें? जानिए ऐसे कूल शेड्स जो स्टाइल के साथ देंगे आराम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।