स्मार्टफोन को दें कंप्यूटर वाला अंदाज! काम आएंगी ये 4 आसान चीजें

आप स्मार्टफोन को एक छोटे से मिनी कंप्यूटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए महंगे गैजेट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस कुछ बेसिक सामान काफी हैं। लेकिन फोन का कंप्यूटर जैसा एक्सपीरियंस कितना बेहतर होगा, यह आपके स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर और उसमें मिलने वाली फीचर पर डिपेंड करेगा।

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

स्मार्टफोन आज सिर्फ बात करने या इंटरनेट चलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि इससे हम पढ़ाई, काम और रोज के कई जरूरी काम आसानी से कर लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपका यही फोन जरूरत पड़ने पर एक छोटे कंप्यूटर की तरह काम करने लगे? जिसके लिए आपको कोई बड़ा सेटअप या महंगा डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान चीजों की मदद से फोन का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा कनविनिएंट बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन को मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करने के लिए किन आसान चीजों की जरूरत होगी और इसे कैसे सेटअप किया जा सकता है।

स्मार्टफोन को मिनी कंप्यूटर में बदलने के लिए जरूरी सामान

1. USB-C हब या OTG अडैप्टर

आप वायर वाले कीबोर्ड और माउस को फोन से जोड़ने के लिए USB-C हब या OTG अडैप्टर की जरूरत पड़ सकती है। यह फोन और USB डिवाइस के बीच कनेक्शन बनाने का काम करता है। USB-C हब का फायदा यह है कि इसमें एक से ज्यादा पोर्ट मिल सकते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से कीबोर्ड, माउस जैसे डिवाइस जोड़े जा सकते हैं।


2. कीबोर्ड और माउस

फोन पर लगातार टाइप करने के लिए स्क्रीन कीबोर्ड की जगह अलग कीबोर्ड काफी कनविनिएंट हो सकता है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ब्लूटूथ या USB वाला कीबोर्ड और माउस इस्तेमाल कर सकते हैं। कीबोर्ड की मदद से लंबे मैसेज, ईमेल या दूसरे टेक्स्ट जल्दी टाइप किए जा सकते हैं, जबकि माउस से स्क्रीन पर चीजों को चुनना और कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

3. फोन स्टैंड

सबसे पहले एक ऐसा फोन स्टैंड रखें, जिसमें आपका स्मार्टफोन आसानी से टिक सके। स्टैंड मजबूत होने के साथ एडजस्ट होने वाला हो तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आप फोन को अपनी सुविधा के हिसाब से ऊपर-नीचे या आगे-पीछे कर सकते हैं। इससे फोन को बार-बार हाथ में पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप स्क्रीन को कंप्यूटर की तरह सामने रखकर काम कर पाएंगे।

ऐसे तैयार करें मोबाइल वर्कस्टेशन

फोन रखकर कीबोर्ड-माउस कनेक्ट करें

सबसे पहले फोन को एक मजबूत और एडजस्ट होने वाले स्टैंड पर रखें। स्टैंड ऐसा होना चाहिए कि फोन अपनी जगह पर ठीक से टिका रहे और स्क्रीन आपकी आंखों के सामने सही एंगल पर रहे इसके बाद फोन के साथ कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करें। यदि आपके पास ब्लूटूथ वाले डिवाइस हैं, तो उन्हें फोन की ब्लूटूथ सेटिंग से आसानी से जोड़ा जा सकता है। वायर वाले कीबोर्ड और माउस के लिए OTG अडैप्टर या USB-C हब की जरूरत पड़ सकती है।

डेस्कटॉप मोड ऑन करें

आपके स्मार्टफोन में डेस्कटॉप मोड सपोर्ट है, तो इसे ऑन कर सकते हैं। Samsung के कुछ फोन में Samsung DeX और Motorola के कुछ डिवाइस में Ready For जैसे फीचर मिलते हैं। इससे फोन का इंटरफेस कंप्यूटर जैसा दिखाई दे सकता है और एक साथ कई काम करना आसान हो जाता है।

पोर्टेबल मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट करें

अगर आपको फोन की छोटी स्क्रीन पर काम करने में परेशानी होती है, तो बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सपोर्ट मिलने पर USB-C से HDMI अडैप्टर से फोन को पोर्टेबल मॉनिटर या टीवी से जोड़ा जा सकता है। इससे स्क्रीन का साइज बढ़ जाता है और काम करना ज्यादा कम्फर्टेबल हो सकता है।

स्मार्टफोन को मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करना उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें हर छोटे काम के लिए अलग कंप्यूटर की जरूरत नहीं पड़ती। सही सेटअप के साथ फोन पर टाइपिंग, ब्राउजिंग और दूसरे काम करना ज्यादा आसान और आरामदायक हो सकता है। इसका एक्सपीरियंस आपके फोन के फीचर्स और सपोर्ट पर डिपेंड करेगा। इसलिए अपने स्मार्टफोन की सुविधाओं को समझकर ही इस तरह का सेटअप तैयार करें।

डिस्क्लेमर: स्मार्टफोन को मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करने का तरीका फोन के मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम और उसमें मौजूद फीचर्स पर डिपेंड करता है। किसी भी अडैप्टर या डिवाइस को खरीदने से पहले अपने फोन की compatibility जरूर चेक कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।