सफर सुहाना और रफ्तार तूफानी, वंदे भारत एक्सप्रेस के इन लंबे रूट्स पर लें लग्जरी का असली मजा!

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने इंडियन रेल ट्रैवल को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आरामदायक और मॉडर्न बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी कुछ ट्रेनें इतनी लंबी दूरी तय करती हैं कि एक ही सफर में कई राज्यों और मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन को जोड़ देती हैं? आइए जानते हैं भारत के सबसे लंबे वंदे भारत एक्सप्रेस रूट्स (routes) के बारे में, जो हर रेल ट्रैवलर को जरूर जानने चाहिए।

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 12:17 PM

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह देश की सबसे पॉपुलर सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में शामिल हो गई। शुरुआत में इसकी सेवाएं चुनिंदा शहरों तक ही थीं, लेकिन अब इसका नेटवर्क (network) लगातार बढ़ रहा है। आज कई वंदे भारत ट्रेनें 650 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी दूरी (distance) तय कर रही हैं और बड़े शहरों को धार्मिक, ऐतिहासिक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन से जोड़ रही हैं। इन ट्रेनों में पैसेंजर को तेज रफ्तार के साथ मॉडर्न एमेनिटीज का भी एक्सपीरियंस मिलता है। आइए जानते हैं भारत में चल रहे वंदे भारत एक्सप्रेस के सबसे लंबे रूट (longest route) कौन-कौन से हैं:

New Delhi – Varanasi (नई दिल्ली – वाराणसी) | दूरी: 759 किमी

This may contain: a train traveling through a lush green tea field next to a mountain covered in clouds

देश की राजधानी से काशी (Kashi) तक का यह वंदे भारत रूट (Vande Bharat route) सबसे पॉपुलर ट्रेनों में गिना जाता है। रास्ते में कानपुर (Kanpur) और प्रयागराज (Prayagraj) जैसे बड़े शहर पड़ते हैं, जिससे पैसेंजर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। वाराणसी (Varanasi) पहुंचकर श्रद्धालु काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) मंदिर, गंगा आरती और सारनाथ (Sarnath) जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें घूम सकते हैं। यह रूट धार्मिक टूरिज्म के लिए सबसे पसंदीदा ऑप्शन में से एक है।


Rani Kamlapati (Bhopal) – Hazrat Nizamuddin (Delhi), रानी कमलापति (भोपाल) – हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) | दूरी: 699 किमी

This may contain: a train traveling down tracks next to a lush green hillside covered in trees and mountains

यह वंदे भारत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh) को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से तेज और आरामदायक तरीके से जोड़ती है। ट्रेन झांसी (Jhansi), ग्वालियर (Gwalior) और आगरा कैंट (Agra Cantt.) जैसे मेन स्टेशनों पर रुकती है। इस रूट पर सफर करने वाले पैसेंजर ताजमहल (Taj Mahal), ग्वालियर किला (Gwalior Fort) और भोपाल की ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले सकते हैं। यह बिजनेस और टूरिस्ट, दोनों तरह के ट्रैवलर के बीच काफी पॉपुलर है।

Visakhapatnam – Secunderabad (विशाखापत्तनम – सिकंदराबाद) | दूरी: 703 किमी

This may contain: a train traveling down tracks next to the ocean

यह रूट आंध्र प्रदेश के समुद्री शहर विशाखापत्तनम को तेलंगाना की राजधानी सिकंदराबाद से जोड़ता है। जर्नी के दौरान राजमुंदरी (Rajahmundry), विजयवाड़ा (Vijayawada), खम्मम (Khammam) और वारंगल (Warangal) जैसे मेन स्टेशन आते हैं। इस सफर में कृष्णा-गोदावरी (Krishna-Godavari) के हरे-भरे इलाकों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। अराकू वैली (Araku Valley) और हैदराबाद Araku Valley) घूमने की प्लानिंग बना रहे ट्रैवलर के लिए यह ट्रेन बेहतरीन ऑप्शन है।

Ajni (Nagpur) – Pune, अजनी (नागपुर) – पुणे | दूरी: 881 किमी

This may contain: a blue train is going over a bridge in the jungle

यह फिलहाल भारत का सबसे लंबा वंदे भारत एक्सप्रेस रूट है। यह ट्रेन विदर्भ (Vidarbha) और पश्चिमी महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई मेजर सिटीज को जोड़ते हुए पुणे तक पहुंचती है। रास्ते में वर्धा (Wardha), अकोला (Akola), भुसावल (Bhusawal) मनमाड (Manmad) , अहिल्यानगर (अहमदनगर) और दौंड जैसे मेन स्टेशन आते हैं। यह रूट बिजनेस ट्रवलर के साथ-साथ महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में घूमने वालों के लिए भी काफी सुविधाजनक माना जाता है।

Chennai Egmore – Nagercoil (चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल) | दूरी: 726 किमी

Story pin image

यह वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) लगभग पूरे तमिलनाडु (Tamil Nadu)को पार करते हुए चेन्नई को राज्य के southern part से जोड़ती है। सफर के दौरान ट्रेन तांबरम (Tambaram), विल्लुपुरम (Tambaram), तिरुचिरापल्ली (Tambaram) और मदुरै (Tambaram) जैसे मेजर सिटीज से होकर गुजरती है। इस रूट से ट्रैवल करने वाले लोग कन्याकुमारी (Kanyakumari), पद्मनाभपुरम पैलेस (Padmanabhapuram Palace) और दक्षिण भारत के खूबसूरत समुद्री तटों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Ajmer – Chandigarh (अजमेर – चंडीगढ़)| दूरी: 675 किमी

Udaipur Ahmedabad Vande Bharat Express Schedule - Goodreturns

यह ट्रेन राजस्थान के फेमस धार्मिक शहर अजमेर को चंडीगढ़ से जोड़ती है। सफर के दौरान जयपुर (Jaipur), अलवर (Alwar), गुरुग्राम (Alwar) और दिल्ली कैंट (Delhi Cantt.) जैसे बड़े स्टेशन आते हैं। इस रूट से यात्रा करने वाले लोग अजमेर शरीफ दरगाह, पुष्कर, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। हिमाचल प्रदेश जाने वाले पैसेंजर के लिए भी यह एक सुविधाजनक ऑप्शन है।

Pune – Kolhapur / Maharashtra Route (पुणे–कोल्हापुर/महाराष्ट्र रूट)/ दूरी: 326 किमी

Story pin image

यह वंदे भारत रूट महाराष्ट्र के कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक आसान पहुंच देता है। रास्ते में पुणे, लोनावला, सह्याद्रि की पहाड़ियां (Sahyadri hill), सिंहगढ़ किला (Sinhagad Fort) और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है। इस सर्विस से स्टेट के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच रेल कनेक्टिविटी पहले की तुलना में और बेहतर हुई है, जिससे टूरिस्ट और डेली की ट्रिप दोनों आसान हुई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।