माता के दरबार वैष्णो देवी दर्शन करना हुआ आसान, वंदे भारत से करें फास्ट और कम्फर्टेबल यात्रा!

अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की प्लानिंग बना रहे हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह ट्रेन कम समय में कम्फर्टेबल जर्नी का एक्सपीरियंस देती है और कटरा तक पहुंचना आसान बना देती है। आइए जानते हैं वंदे भारत से वैष्णो देवी यात्रा की पूरी जानकारी और ट्रिप को आसान बनाने वाले जरूरी टिप्स।

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 12:35 PM

माता वैष्णो देवी भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जर्नी को आसान और कम्फर्टेबल बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरी है। तेज रफ्तार, मॉडर्न एमेनिटीज और कम ट्रैवल टाइम के कारण यह ट्रेन श्रद्धालुओं के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। आइए जानते हैं इस जर्नी से जुड़ी खास बातें:

नई दिल्ली से कटरा तक तेज और आरामदायक सफर

This may contain: a woman is sitting on a train looking out the window at some trees and mountains

वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलती है। यह ट्रेन ट्रेडिशनल ट्रेनों की तुलना में कम समय में पैसेंजर को कटरा पहुंचाती है। कम्फर्टेबल सीटें, मॉडर्न इंटीरियर और साफ-सुथरा वातावरण जर्नी को सुखद बनाते हैं। लंबे सफर में भी थकान कम महसूस होती है।


 

ट्रेन में मिलती हैं कई मॉडर्न एमेनिटीज

This may contain: the interior of an airplane with blue leather seats

वंदे भारत ट्रेन में पैसेंजर को आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, जीपीएस बेस्ड इनफार्मेशन सिस्टम, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और ऑनबोर्ड कैटरिंग जैसी फैसिलिटीज मिलती हैं। जर्नी के दौरान भोजन और स्नैक्स की फैसिलिटी भी अवेलेबल रहती है, जिससे ट्रिप और आसान हो जाता है।

कटरा पहुंचकर ऐसे शुरू होती है वैष्णो देवी यात्रा

This may contain: an aerial view of a village in the mountains

कटरा स्टेशन पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा पर्ची (Yatra Slip) बनवानी होती है। इसके बाद बाणगंगा से माता वैष्णो देवी भवन तक लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई शुरू होती है। श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी या बैटरी कार जैसी फैसिलिटीज का भी उपयोग कर सकते हैं।

 

ट्रेन और ट्रैवलिंग का टाइम

Story pin image

नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22439) सुबह 6:00 बजे रवाना होती है और श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर दोपहर करीब 2:00 बजे पहुंचती है। इस तरह पूरी यात्रा में लगभग 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेन करीब 655 किलोमीटर की दूरी तय करती है और रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी जैसे मेन स्टेशनों पर रुकती है। हालाकिं, रेलवे द्वारा टाइमटेबल में बदलाव हो सकता है, इसलिए ट्रैवल से पहले चेक कर लेना बेहतर है।

जर्नी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

This may contain: a man with a backpack hiking up a rocky trail

ट्रिप पर जाते समय कम्फर्टेबल कपड़े और अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनें। मौसम के अनुसार गर्म या बारिश से बचाव का सामान साथ रखें। पानी पिएं और जरूरी दवाइयां अपने पास रखें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग पहले से कर लेना बेहतर रहता है।

 

दर्शन के साथ घूम सकते हैं ये खास जगहें

This may contain: an elaborately decorated building with mountains in the background

वैष्णो देवी दर्शन के बाद श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर, शिवखोड़ी गुफा, बाबा धंसार और पटनीटॉप जैसी फेमस साइट की भी सैर कर सकते हैं। ये जगहें नेचुरल ब्यूटी और धार्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं और जर्नी को यादगार बना देते हैं।

इस तरह आप वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक और कम समय में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। अगर पहले से ट्रिप की तैयारी और टिकट बुकिंग कर लें, तो आपकी पूरी ट्रिप और भी आसान और यादगार बन सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।