घर डेकोरेट करते समय हम फर्नीचर, पर्दे और दीवारों के रंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजें भी घर के माहौल को खास बना सकती हैं। लिविंग रूम वह जगह है जहां परिवार साथ बैठता है और मेहमानों का स्वागत भी होता है, इसलिए यहां का माहौल शांत और अच्छा होना जरूरी है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास चीजें लिविंग रूम में रखने से घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी का एहसास बढ़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, लिविंग रूम में फिश बाउल रखना घर के माहौल के लिए शुभ माना जाता है। पानी को पॉजिटिव एनर्जी और शांति से जोड़ा जाता है, इसलिए फिश बाउल घर में जल तत्व को बढ़ाने का एक आसान तरीका हो सकता है। माना जाता है कि मछलियों की मौजूदगी घर की नेगेटिव एनर्जी को कम करने और पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद कर सकती है। मछलियों की अच्छी देखभाल जरूर करें, उन्हें समय पर खाना दें और बाउल का पानी साफ रखें, ताकि मछलियां स्वस्थ रहें और घर का माहौल भी अच्छा बना रहे।
2. फूलों से बढ़ाएं पॉजिटिविटी
लिविंग रूम में ताजे फूल रखना घर की खूबसूरती बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। फूलों के रंग और उनकी नेचुरल खुशबू कमरे को ताजा और खुशनुमा बना सकती है। वास्तु मान्यताओं में भी ताजे फूलों को पॉजिटिव माहौल से जोड़कर देखा जाता है। आप गुलाब, गेंदे, चमेली या अपनी पसंद के दूसरे फूलों को सुंदर फूलदान में लगाकर सेंटर टेबल, खिड़की या कमरे के किसी खाली कोने में रख सकती हैं।
3. वाइब्रेंट कलर से दें घर को एनर्जी
लिविंग रूम डेकोर में चमकीले और खुशनुमा रंगों का थोड़ा इस्तेमाल घर को ज्यादा वाइब्रेंट बना सकता है। इसके लिए आपको पूरे कमरे की पेंटिंग बदलने की जरूरत नहीं है। आप रंगीन कुशन, पेंटिंग, पर्दे, फूलदान, कारपेट या दूसरे छोटे डेकोरेशन आइटम इस्तेमाल कर सकती हैं। पीला, नारंगी, हरा या हल्का लाल जैसे रंग कमरे में एनर्जी और गर्माहट का एहसास दे सकते हैं।
4. रूम फ्रेशनर का करें इस्तेमाल
घर में एंट्री करते ही अगर अच्छी खुशबू आए तो पूरा माहौल ज्यादा आरामदायक और स्वागत करने वाला लगता है। इसलिए लिविंग रूम में हल्की और पसंदीदा खुशबू वाली चीजें रख सकती हैं। इसके लिए सुगंधित मोमबत्ती, अगरबत्ती, डिफ्यूजर या फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी खुशबू कमरे में ताजगी का एहसास देती है और घर का वातावरण खुशनुमा बनाने में मदद कर सकती है।
5. हरियाली से सजाएं लिविंग रूम
लिविंग रूम में हरे-भरे पौधे लगाने से घर में प्राकृतिक ताजगी और हरियाली आती है। पौधे खाली जगह को खूबसूरती से भरने के साथ कमरे को ज्यादा शांत और आरामदायक भी बना सकते हैं। आप अपनी जगह और रोशनी के हिसाब से मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एरिका पाम या दूसरे इंडोर प्लांट चुन सकती हैं। छोटे पौधों को टेबल या शेल्फ पर, जबकि बड़े पौधों को कमरे के किसी खाली कोने में रखा जा सकता है। पौधों की रेगुलर देखभाल और सफाई करना भी जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ और सुंदर बने रहें।
एंट्री और किचन का भी रखें ख्याल
लिविंग रूम डेकोर के साथ घर के एंट्री गेट और रसोई पर भी ध्यान देना जरूरी है। एंट्री गेट को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अच्छी रोशनी वाला रखें, ताकि घर में आते ही अच्छा और स्वागत करने वाला एहसास हो। वहीं, रसोई में खाना पकाने की गंध पूरे घर में न फैले, इसके लिए चिमनी, एग्जॉस्ट फैन या अच्छी वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें। घर में हरे पौधे, ताजे फूल, हल्की खुशबू और सुंदर रंगों जैसी छोटी-छोटी चीजें शामिल करने से माहौल ज्यादा शांत, खुशनुमा और पॉजिटिव बनाया जा सकता है।