40 की उम्र में दिखना है 20 जैसा जवान! बस हर दिन पिएं ये ड्रिंक, चेहरे पर आएगा ग्लो

Anti Aging Drink: बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और डाइट के कारण चेहरे पर उम्र के असर जल्दी दिखने लगते हैं। लोग एंटी-एजिंग क्रीम और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक असर नहीं करते। झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए एक आसान घरेलू ड्रिंक को अपनाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 3:08 PM
इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलु उपाय को आप अपना सकते हैं

Anti Aging Drink: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट के कारण लोगों की उम्र चेहरे पर समय से पहले ही नजर आने लगती है। अपने चेहरे से उम्र के असर को कम करने के लिए लोग अक्सर महंगी एंटी-एजिंग क्रीम और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, मुंहासे और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलु उपाय को आप अपना सकते हैं।

ये घरेलू नुस्खा न सिर्फ आपकी त्वचा को जवां बनाएगा, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आइए जानते हैं उस खास ड्रीक के बारे में

घरेलू ड्रिंक बनाने की सामग्री

  • एक गिलास पानी
  • चिया सीड्स
  • नींबू का रस
  • काला नमक
  • दालचीनी पाउडर


कैसे बनाएं

इस घरेलू ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास नार्मल पानी में चिया सीड्स को रातभर के लिए भिगोकर रखें। अगली सुबह इस भीगे हुए पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और ताजा नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और खाली पेट सेवन करें। इसे रोज सुबह पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

आइए जानते हैं इस ड्रिंक के हाने वाले फायदे

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं और उम्र के असर को कम करते हैं। दालचीनी त्वचा को टाइट रखने में सहायक होती है, क्योंकि ये कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ाती है। वहीं, काले नमक में जरूरी मिनरल्स होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर बनाया गया ड्रिंक स्किन और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नींद की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।