Breakfast Ideas: तेजी से घटाना चाहते हैं अपना वजन, आज से ही हर रोज ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें, फिर देखें फर्क

Breakfast Ideas: बदलती लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना आम है, लेकिन इसे बिना सख्त डाइटिंग के भी कम किया जा सकता है। बस नाश्ते में कम कैलोरी और पोषण से भरपूर चीजें शामिल करें। हेल्दी और बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, भूख कम करता है और दिनभर एक्टिव रखता है

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 6:24 PM
कुछ आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करता है (Photo: Canva)

Breakfast: आज की बदलती लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना आम बात हो गई है। अपना वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग सख्त डाइटिंग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना सख्त डाइटिंग के भी वजन घटाया जा सकता है। बस इसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होंगी जो कम कैलोरी वाली और पोषण से भरपूर हों। ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। खासकर उनके लिए जो वजन कम करना चाहते हैं। बैलेंस और पौष्टिक ब्रेकफास्ट ब्लड शुगर को कंट्रोल मे रखता है, जिससे भूख कम लगती है और व्यक्ति पूरे दिन एक्टिव फील करता है।

आइए जानते हैं कुछ आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करता है

ग्रीक योगर्ट


लो फैट वाले ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन व प्रोबायोटिक्स से भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन और हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे पपीता, कीवी या सेब जैसे ताजे फलों के साथ खाएं। इस पर ऊपर से बिना चीनी वाला ग्रेनोला या ड्राई फ्रूट्स डालें। ये ब्रेकफास्ट कम कैलोरी में आपको प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट का सही बैलेंस देता है।

ओट्स

ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपको पूरे दिन भूख कम लगती है और इसके साथ ही ये डाइजेशन में भी मदद करता है। नाश्ते में ओट्स के साथ बेरीज, एक चम्मच चिया या अलसी के बीज और थोड़ा बादाम मक्खन मिलाकर खाएं। यह नाश्ता न सिर्फ लाइट और हेल्दी होता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण पूरे दिन आपके शरीर को एनर्जी देता है।

मूंग दाल चीला

अगर आप हेल्दी और देसी नाश्ता चाहते हैं तो मूंग दाल चीला या बेसन पैनकेक बढ़िया ऑप्शन है। इसमें आप कद्दूकस की हुई गाजर, कटा प्याज और हरी मिर्च मिलाकर भी बना सकते हैं। इसे पुदीने की चटनी या लो-फैट दही के साथ खाएं, यह पेट भरने वाला और डाइट-फ्रेंडली नाश्ता है।

अंडे

अंडे प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों के बेहतरीन सोर्स होता हैं। ब्रेकफास्ट के लिए पालक, टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज मिलाकर वेजिटेबल ऑमलेट बनाएं और इसे साबुत अनाज वाले टोस्ट के साथ खाए। इसको खाने से पूरे दिन आपको एनर्जी मिलेगी।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। ब्रेकफास्ट में एवोकाडो खाना दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नाश्ते के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड को टोस्ट करें, उस पर कद्दूकस हुआ एवोकाडो लगाएं और ऊपर से कटे टमाटर, उबला अंडा या चिली फ्लेक्स डालें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।