आपकी खुशी से परेशान हैं ये लोग, इन 9 संकेतों को न करें नजरअंदाज!
लाइफ में हमें अलग-अलग तरह के लोगों से मिलना पड़ता है। कुछ लोग सच में हमारी खुशी और तरक्की चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सामने से अच्छे बनकर रहते हैं और अंदर ही अंदर आपसे जलते हैं। ऐसे लोगों की जलन उनके बिहेवियर और बातों से धीरे-धीरे नजर आने लगती है। ऐसे लोगों में 10 तरह के बिहेवियर देखने को मिल सकते हैं।
कई बार अपने देखा होगा कि आपकी लाइफ में कुछ लोग सामने से तो बहुत प्यार और अपनापन दिखाते हैं, लेकिन मन ही मन आपसे जलते हैं। वे कभी खुलकर अपनी जलन नहीं मानते, लेकिन उनका व्यवहार उनकी असली सोच को उजागर कर देता है। ये लोग आपके दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोग भी हो सकते हैं। इनमें से कुछ लोग दिल से हमारी खुशी और तरक्की चाहते हैं। लेकिन, हर कोई ऐसा नहीं होता। यदि आपका कोई करीबी बार-बार नीचे दिए गए संकेत दे रहा है, तो समझ जाइए कि यह उनकी ईर्ष्या (Jealousy) है:
1. खुद को आपसे बेहतर बताना
जलन रखने वाला इंसान छोटी-छोटी बातों में भी आपकी बराबरी करने की कोशिश कर सकता है। आप बताते हैं कि आपका दिन बहुत बिजी था, तो वह तुरंत अपने दिन को आपसे ज्यादा बिजी बताने लगेगा। आपके किसी अचीवमेंट या एक्सपीरियंस को सुनकर वह अपनी तुलना आपसे करने लग सकता है।
2. आपकी परेशानी में खुश होना
जब आप किसी परेशानी में होते हैं, तो ऐसा इंसान आपकी बातें बहुत ध्यान से सुन सकता है और आपके साथ काफी समय बिता सकता है। लेकिन जैसे ही आपकी प्रॉब्लम दूर होती है और सब ठीक होने लगता है, उसका बिहेवियर फिर बदल जाता है। इससे लग सकता है कि उसे आपकी परेशानी के समय ही आपके साथ रहना ज्यादा अच्छा लगता था।
3. हार्ड वर्क को इग्नोर करना
आपने किसी काम के लिए बहुत मेहनत की और उसके बाद सक्सेस मिली, लेकिन जलन रखने वाला पर्सन आपकी मेहनत को इग्नोर कर सकता है। वह कह सकता है कि यह सब आपकी मेहनत की वजह से नहीं, बल्कि सिर्फ आपके लक की वजह से हुआ है। इस तरह वह आपकी मेहनत और काबिलियत को छोटा दिखाने की कोशिश करता है।
4. गलतियां निकालना
जब आप किसी काम को लेकर कॉन्फिडेंट होते हैं, तो ऐसा पर्सन तुरंत आपकी कमियां बताना शुरू कर सकता है। वह आपकी पुरानी गलतियां भी याद दिला सकता है। उसका मकसद आपकी मदद करना कम और आपका कॉन्फिडेंस कम करना ज्यादा हो सकता है।
5. तारीफ नहीं ताने मारना
ऐसे लोग कई बार आपकी तारीफ भी इस तरह करते हैं कि उसमें हल्का सा ताना छिपा होता है। उनकी बात सुनने में अच्छी लगेगी, लेकिन ध्यान से सोचने पर महसूस होगा कि उन्होंने आपकी तारीफ करने के साथ आपको नीचा दिखाने की कोशिश भी की। ऐसी डबल मीनिंग वाली बातें बार-बार सुनने को मिलें तो सावधान रहना चाहिए।
6. खुशखबरी पर रिएक्ट न करना
जब आप अपनी कोई अच्छी खबर किसी करीबी को बताते हैं और वह खुशी दिखाने के बजाय उसे बहुत सामान्य बात की तरह लेता है, तो यह उसके मन की फीलिंग का सिग्नल हो सकता है। वह आपके अचीवमेंट पर एक्ससाइटेड नहीं होगा और ऐसे बात करेगा जैसे इसमें कुछ खास नहीं है।
7. कामयाबी देखकर दूरी बना लेना
जब आपकी लाइफ में कुछ अच्छा होने लगता है या आप सक्सेस की ओर बढ़ते हैं, तो कुछ लोग आपसे दूरी बनाने लगते हैं। आपकी खुशी या तरक्की उन्हें अंदर से परेशान कर सकती है, इसलिए वे पहले की तरह आपके साथ घुलने-मिलने से बचने लगते हैं।
8. सक्सेस सुनकर बात घुमा देना
यदि आप अपनी सक्सेस, प्रमोशन या किसी बड़ी अचीवमेंट के बारे में बात करते हैं और सामने वाला तुरंत दूसरा टॉपिक शुरू कर देता है, तो यह भी ध्यान देने वाली बात है। वह आपकी बात को ठीक से सुनने या आपकी खुशी में शामिल होने में इंटरेस्ट नहीं दिखाएगा।
9. आपकी नकल करना
जलन रखने वाला पर्सन कई बार आपकी आदतों, स्टाइल या काम करने के तरीके की कॉपी भी कर सकता है। वह आपकी कुछ अच्छी चीजें अपना लेगा, लेकिन इसे खुलकर स्वीकार नहीं करेगा। यानी एक तरफ वह आपसे तुलना करेगा और दूसरी तरफ आपकी ही चीजों को अपनाने की कोशिश भी कर सकता है।
इस तरह के बिहेवियर हमेशा जलन का पक्का सबूत नहीं होते, लेकिन अगर कोई पर्सन बार-बार ऐसे साइन देता है, तो उसके बिहेवियर को ध्यान से समझना जरूरी है। रिश्ते में भरोसा रखने के साथ अपनी लिमिट का ध्यान रखना भी बेहतर होता है।