Blankets Cleaning Tips : भारी कंबल को मिनटों में साफ करने का आसान तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये ट्रिक

Blankets Cleaning Tips: सर्दियों में कंबल हमारे सबसे बड़े सहारे बनते हैं, लेकिन गंदे और भारी कंबल धोने में मुश्किल पैदा कर सकते हैं। पानी में भिगोने पर ये और भारी हो जाते हैं। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कंबल को बिना ज्यादा मेहनत या पानी के भी ताजा, साफ और सुगंधित रख सकते हैं

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Blankets Cleaning Tips: बड़े या डबल बेड कंबल को हमेशा आधा-आधा करके धोएं।

सर्दियों की ठंडी सुबह हो या रात की लंबी ठंड, कंबल हमारे लिए सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं। हर घर में ये मोटे, गर्म और आरामदायक कंबल बाक्स या अलमारी में छुपे रहते हैं, लेकिन जैसे ही मौसम बदलता है, इन्हें बाहर निकालना पड़ता है। लेकिन अक्सर समस्या तब शुरू होती है जब ये कंबल गंदे या धूल-मिट्टी से भरे होते हैं। पानी में भिगोने पर ये बेहद भारी हो जाते हैं और धोना एक मुश्किल काम लगने लगता है। कई बार लोग इतने भारी कंबल को देखकर ही घबराने लगते हैं और सफाई को टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और घरेलू उपायों से आप अपने कंबल को बिना ज्यादा मेहनत, बिना ज्यादा पानी और बिना परेशान हुए भी साफ रख सकते हैं?

आज हम आपको ऐसे असरदार टिप्स बताएंगे, जो न सिर्फ कंबल की गंदगी हटाएंगे बल्कि इसे ताजा और सुगंधित भी बनाएंगे, ताकि सर्दियों में आपकी नींद और आराम का अनुभव और भी बढ़ जाए।

  1. बिन पानी के कंबल को करें साफ

लोकल 18 से बात करते एक्सपर्ट अभिषेक पांडेय का कहना है कि गंदे कंबल को बिना पानी के भी साफ किया जा सकता है। ये तरीका खासकर तब काम आता है जब कंबल भारी और धोने में मुश्किल हो। बस कुछ सरल स्टेप्स अपनाकर आप कंबल को ताजगी और सफाई दे सकते हैं।

  1. बेकिंग सोडा का जादू


सबसे पहले कंबल को फर्श पर अच्छे से फैलाएं और उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। बेकिंग सोडा गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसे 20 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद एक सूखे ब्रश से धीरे-धीरे कंबल को रगड़ें। अगर कंबल में बदबू है तो गुलाब जल और सिरके का मिश्रण बनाकर हल्का स्प्रे करें। इससे कंबल ताजा खुशबू वाला और साफ बन जाएगा।

  1. वॉशिंग मशीन में धोने का तरीका

अगर आपके पास वॉशिंग मशीन है, तो कंबल धोना अब आसान हो गया है। सबसे पहले मशीन में पानी भरें और उसमें आधा गिलास सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट डालें। कंबल को आधा-आधा करके डालें ताकि मशीन पर अधिक लोड न पड़े। मशीन की क्षमता के अनुसार कंबल का वजन तौलना जरूरी है। इस तरह से आपका कंबल पूरी साफ हो जाएगा।

  1. अतिरिक्त टिप्स

बड़े या डबल बेड कंबल को हमेशा आधा-आधा करके धोएं।

बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल नियमित रूप से करें, इससे गंदगी और बैक्टीरिया नहीं टिकते।

धूप में हल्का सुखाना कंबल को और अधिक ताजा बनाए रखता है।

इन आसान और असरदार टिप्स को अपनाकर आप अपने सर्दियों के कंबल को बिना भारी मेहनत और बिना ज्यादा पानी के साफ रख सकते हैं। अब कंबल धुलना मुश्किल काम नहीं रहेगा।

Diwali Snacks Ideas: दीवाली के लिए पेश है खास नाश्ता जो जीते मेहमानों का दिल और बढ़ाए त्योहार की शान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।