फ्रिज का पानी पीकर सेहत ना करें खराब, इन 4 तरीकों से ठंडा करें पानी और देखें चमत्कार

अपडेटेड Apr 25, 2025 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
गर्मी में ठंडा पानी चाहिए तो आजमा लीजिए ये ट्रिक

अगर आप गर्मियों में ठंडा पानी पीना चाहते हैं और फ्रिज का पानी पीते हैं तो इससे आपको कई तरह के नुकसान होते हैं। डॉक्टर भी मानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने के सेहत और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर आपको ठंडा पानी पीना है तो परेशान मत होइए, हम आपको 4 ऐसे ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप बिना फ्रिज के भी ठंडा पानी पी सकते हैं।

वैसे तो आजकल हर घर में फ्रिज रहता ही है। लेकिन फ्रिज का पानी पीना फायदेमंद नहीं है। इसके कई साइडइफेक्ट्स हैं। लेकिन हम पानी ठंडा करने के जो ट्रिक बता रहे हैं उससे पानी ठंडा भी होगा और उस पानी को पीने से सेहत पर कोई नुकसान भी नहीं होगा।

तांबे के बर्तन का करें इस्तेमाल


आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तांबे के बर्तन में रखा पानी गर्मियों में भी ज्यादा गर्म नहीं होता। जी हां! अगर आप बिना फ्रिज के पानी ठंडा रखना चाहते हैं तो तांबे का बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं। तांबे के बर्तन का टेंपरेचर कंट्रोल में रहता है जिससे पानी ठंडा रहता है। इसके साथ ही तांबे के बर्तन का पानी पीने से कई फायदे होते हैं।

किसी गीले कपड़ों का करें इस्तेमाल

गीले कपड़ों का इस्तेमाल करना भी एक शानदार हैक है। जिस बोतल में आप पानी रखते हैं उसे गीले कपड़ों से लपेट कर रख सकते हैं। इससे उस बोतल का पानी जल्दी गर्म नहीं होगा। ये भी एक ऐसा तरीका से जिसे इमरजेंसी में अपनाया जा सकता है।

मटके का इस्तेमाल करें

जब फ्रिज नहीं था तब भी लोग ठंडा पानी पीते थे और मटके का इस्तेमाल करते थे। अगर आप शीतल पानी पीना चाहते हैं तो मटके का पानी पी सकते हैं। यह पानी ठंडा रखने का सबसे पुराना और आसान तरीका है। मटके का पानी शीतल होता है और इसका स्वाद फ्रिज के पानी से कहीं ज्यादा बेहतर होता है।

इंसुलेटेड बोतल या जग से बनेगी बात

अगर आप प्लास्टिक की बोतल या बाल्टी में पानी रखेंगे तो वो पानी जल्दी गर्म हो जाएगा। इसलिए आप इंसुलेटेड बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ठंडा पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा। इंसुलेटेड बोतल आपको एकबार खरीदना है और आप इसे कई साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।