ऑफिस, मीटिंग या बिजनेस ट्रिप पर जाते समय लेदर बैग लुक को क्लासी बनाता है, लेकिन बारिश का मौसम इसका युज करना आसान नहीं होता। ऐसे में यदि पानी से बैग भीग जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए, तो उसका रंग, चमक और शेप लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है।
1. पानी को हल्के हाथ से सुखाएं
अगर बैग बारिश में भीग गया है, तो सबसे पहले मुलायम और सूखे कॉटन के कपड़े से पानी को हल्के हाथों से थपथपाकर सोख लें। बैग को जोर-जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे लेदर खराब हो सकती है और दाग भी पड़ सकते हैं। हमेशा पहले की गई सही देखभाल ही बैग को लंबे समय तक नया बनाती है।
2. धूप और ड्रायर से बचाएं
लेदर बैग को जल्दी सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप का यूज न करें। ज्यादा गर्मी से लेदर खराब हो सकता है, उसमें क्रेक आ सकती हैं और उसका कलर भी हल्का पड़ सकता है। इसे हमेशा कमरे के नॉर्मल टेम्परेचर पर सूखने दें। थोड़ा सब्र रखे बैग जल्दी सुख जायेगा।
बैग के अंदर सूखा टिश्यू पेपर, बटर पेपर या साफ कपड़ा भर दें। इससे बैग का शेप बना रहता है और सूखने पर वह सिकुड़ता या मुड़ता नहीं है। न्यूजपेपर भरने से बचें, क्योंकि उसकी इंक लेदर पर लग सकती है। यह छोटा-सा तरीका बैग को नया जैसा दिखाने में काफी मदद करता है।
बैग को ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती हो, लेकिन उस पर सीधी धूप न पड़ती हो। बैग पूरी तरह सूखने में कई घंटे लग सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें। आधा गीला बैग यूज करने से लेदर को नुकसान हो सकता है। बैग पूरी तरह सूखने के बाद ही फिर से यूज करें।
बैग पूरी तरह सूखने के बाद उस पर अच्छा लेदर कंडीशनर लगाएं। इससे लेदर में नमी बनी रहती है, उसकी चमक लौटती है और वह सूखकर नरम रहता है। कंडीशनर का यूज हमेशा इंस्ट्रक्शन पढ़कर ही करें। इससे बैग लंबे समय तक नरम और चमकदार बना रहता है।
बारिश के मौसम में लेदर बैग के साथ रेन कवर रखें या जरूरत पड़ने पर वॉटरप्रूफ बैग कवर का यूज करें। अगर तेज बारिश हो, तो बहुत महंगे लेदर बैग की जगह कोई दूसरा बैग इस्तेमाल करना ही ठीक होता है। थोड़ी-सी सावधानी आपके पसंदीदा लेदर बैग को सालों तक सुरक्षित रख सकती है।
बारिश के बाद बैग पर मिट्टी या गंदगी लग गई हो, तो उसे तुरंत साफ कर लें। इसके लिए मुलायम सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें और गीली मिट्टी को जोर से रगड़ने से बचें। बैग को साफ और सूखा रखने से लेदर पर दाग जमने और उसकी चमक खराब होने का खतरा कम रहता है।