खाली परफ्यूम बोतल से करें ये 5 काम, घर भी सजेगा और पैसा भी बचेगा!

खाली परफ्यूम की बोतलों को फेंकने के बजाय थोड़ी क्रिएटिविटी से होम डेकोरेशन में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। खूबसूरत बोतल को नए अंदाज में इस्तेमाल करके घर को क्लासी लुक दिया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा खर्च या मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ती, सिर्फ एक आइडिया से पुरानी बोतल भी काम की बन सकती है।

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 12:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

खाली परफ्यूम की खूबसूरत बोतल अक्सर इस्तेमाल के बाद बेकार समझकर फेंक दी जाती है, जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही छोटी-सी बोतल घर के डेकोरेशन में खास जगह बना सकती है। खूबसूरत डिजाइन वाली बोतलें देखने में इतनी अट्रैक्टिव होती हैं कि उन्हें फिर से इस्तेमाल करने पर घर को डेकोरेटिव लुक मिल सकता है।

यदि घर में ऐसी खाली बोतलें पड़ी हैं, तो उन्हें फेंकने की जल्दी न करें। बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के इन्हें कुछ ऐसे काम की चीजों में बदला जा सकता है, जो घर को सुंदर दिखाने के साथ-साथ आपके काम भी आएंगी। खाली परफ्यूम बोतलों को इस्तेमाल करने के कुछ आसान और क्रिएटिव तरीके।


perfume2

 

 

 1. कैंडल डेकोरेशन के लिए परफ्यूम बोतल

घर में पुरानी मोमबत्तियों के छोटे-छोटे टुकड़े बचे हुए हैं, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। इन टुकड़ों को पिघलाकर खाली परफ्यूम की बोतल में नई कैंडल बनाई जा सकती है। इसके लिए एक नई विक और अपनी पसंद की खुशबू वाला एसेंशियल ऑयल भी मिलाया जा सकता है। इस तरह पुरानी मोमबत्ती और खाली बोतल दोनों का इस्तेमाल हो जाएगा।

 

 

2. छोटी बोतल से फ्लावर वॉस

यदि परफ्यूम की बोतल छोटी और देखने में सुंदर है, तो उसे मिनी फ्लावर वास की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक-दो छोटे फूल या छोटा-सा फूलों का गुच्छा डालकर बेडरूम, डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर रख सकते हैं। इससे घर की टेबल पर एक सिंपल लेकिन बहुत सुंदर और क्लासी लुक आएगा।

 

 

3. प्लांट वॉटर मिस्टर

खाली परफ्यूम बोतल का स्प्रे पंप सही है, तो इसे पौधों के लिए छोटे वॉटर मिस्टर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बोतल को पहले अच्छी तरह साफ करें और उसमें सिर्फ साफ पानी भरें। जिन पौधों को ज्यादा नमी पसंद है, उनकी पत्तियों पर जरूरत के हिसाब से हल्का पानी स्प्रे कर सकते हैं। इससे अलग स्प्रे बोतल खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

 

 

4. फ्रेग्रेन्स डिफ्यूजर

खाली परफ्यूम की बोतल को एक सुंदर होम डिफ्यूजर में भी बदला जा सकता है। बोतल में डिफ्यूजर बेस ऑयल डालकर अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिलाएं और उसमें रीड स्टिक या पतली बांस की स्टिक रख दें। स्टिक धीरे-धीरे खुशबू को सोखकर कमरे में फैलाने में मदद करती हैं।

 

 

5. पौधों की कटिंग के लिए करें इस्तेमाल

खाली परफ्यूम बोतल को पौधों की कटिंग उगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे मनी प्लांट की स्वस्थ बेल की एक कटिंग लेकर उसके निचले हिस्से की कुछ पत्तियां हटा दें। अब बोतल में साफ पानी भरकर कटिंग को इस तरह रखें कि उसका निचला हिस्सा पानी में रहे। कुछ समय बाद इसमें जड़ें निकल सकती हैं, जिसे मिट्टी वाले गमले में लगाया जा सकता है।

 

 

इस तरह खाली परफ्यूम की बोतल को फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इसे घर की सजावट के साथ-साथ रोज के छोटे-छोटे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पुरानी चीज का सही इस्तेमाल होगा और घर को भी एक खूबसूरत, यूनिक और क्लासी टच मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।