दिनभर की थकान, कम नींद या ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण आंखों के आसपास सूजन और थकान महसूस हो सकती है।उपयोग किए हुए टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके कुछ मिनट के लिए बंद आंखों पर रखा जा सकता है। चाय में मौजूद टैनिन स्किन को ठंडक और आराम देते हैं। यह तरीका आंखों के आसपास की सूजन कम करने कर सकते है। लेकिन ध्यान रखे, टी-बैग्स को साफ और ठंडा होना चाहिए।
बची हुई चाय पत्ती पौधों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे सीधे मिट्टी में मिलाने या कम्पोस्ट में डालने से मिट्टी को पोषण मिलता है। जिससे मिट्टी की क्वालिटी अच्छी होती हैं। हल्की एसिडिक मिट्टी पसंद करने वाले पौधो के लिए यह फायदेमंद हो सकती है। लेकिन उपयोग से पहले ध्यान रखें कि चाय पत्ती में दूध या चीनी मिली हुई हो तो उसे सीधे पौधों में डालने से पहले साफ कर लें।
उबली हुई चाय की पत्तियों को दोबारा पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इस पानी में कपड़ा भिगोकर लकड़ी के फर्नीचर या टेबल को साफ करने से धूल हटाने और हल्की चमक लाने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसे पहले किसी छोटे हिस्से पर आजमाकर ही उपयोग करें।
बची हुई चाय की पत्तियों को कचरे में फेंकने से अच्छा है कि इसे घर की सफाई के काम में लिया जा सकता है। गीली इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को फर्श पर हल्का छिड़कने से धूल और मिट्टी को इकट्ठा करने में मदद मिल सकती है, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है। चाय पत्ती का उपयोग चिकनाई वाले स्टोव, गैस प्लेट या कुछ मेटल सरफेस को साफ करने में भी किया जा सकता है। यह ग्रीस को हटाने में मदद कर सकते हैं। उपयोग के बाद उस जगह को साफ पानी से पोंछना न भूलें।
बदबू दूर करने का आसान तरीका (Odor Removal Trick)
अगर फ्रिज, अलमारी, जूते या कमरे के किसी कोने से गंध आ रही है, तो सूखी हुई चाय की पत्तियां काफी मदद कर सकती हैं। चाय पत्ती में गंध को सोखने की क्षमता होती है, इसलिए इसे छोटे कपड़े की पोटली या कटोरी में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। जूतों के अंदर रखने से बदबू कम आती है। ध्यान रखें कि चाय पत्ती पूरी तरह सूखी हो, वरना नमी के कारण फंगस लग सकती है। कुछ दिनों बाद पुरानी पत्ती को बदल देना चाहिए।
घर की बनी सीजनिंग तैयार करें (Homemade Seasoning)
आप बची हुई चाय की पत्तियों को सुखाकर टेस्ट बढ़ाने वाली सीजनिंग में इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए उपयोग की हुई पत्तियों को अच्छी तरह धोकर और सुखाकर तिल, नमक या मसालों के साथ मिलाया जा सकता है। फिर इस मिक्सचर को चावल, नूडल्स या दूसरी डिश में हल्का टेस्ट बढ़ाने के लिए उपयोग करे। यह चाय पत्ती को फिर से उपयोग करने का एक और क्रिएटिव तरीका है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।